फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman gave birth to baby girl on rail platform in Ludhiana of Punjab

पंजाब: ट्रेन में सफर कर रही महिला ने प्लेटफार्म पर बच्ची को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

Wed, 02 Jun 2021 06:44 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/फिरोजपुर (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Jun 2021 06:44 PM IST
सार

महिला जम्मू के कठुआ से बिहार के छपरा जा रही थी। लुधियाना रेलवे स्टेशन के पास प्रसव पीड़ा होने पर सखी टीम ने महिला की मदद की। तुरंत एंबुलेंस को बुलाया गया लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही महिला ने प्लेटफार्म पर एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
Woman gave birth to baby girl on rail platform in Ludhiana of Punjab
महिला यात्री अपनी बच्ची संग, साथ में खड़ीं महिला आरपीएफ कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जम्मूतवी से भागलपुर जा रही अमरनाथ स्पेशल ट्रेन में बुधवार अकेले सफर कर रही गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जैसे ही ट्रेन में तैनात टीम सखी को उसके कराहने की आवाज आई तो उन्होंने तुरंत गाड़ी को लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रुकवाया। एंबुलेंस का इंतजार किया जा रहा था कि प्रसव पीड़ा तेज हो गई। 

विज्ञापन


आखिरकार टीम सखी की महिला कर्मचारियों ने प्लेटफार्म पर प्रसव करवाया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां और बच्ची दोनों सुरक्षित हैं। फिरोजपुर मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि 02 जून, 2021 को गाड़ी संख्या 05098 (जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ स्पेशल) जम्मूतवी से चलकर लुधियाना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। 
विज्ञापन


सुरक्षा कवच अभियान के अंतर्गत विशेष टीम सखी में तैनात सब इंस्पेक्टर रीता देवी, महिला कांस्टेबल ढोली यादव और महिला कांस्टेबल प्रिया गाड़ी की जांच कर रही थीं। जांच के दौरान उन्होंने कोच संख्या एस-2 में किसी यात्री के कराहने की आवाज सुनी। कोच में जाकर उन्होंने देखा कि सीट संख्या-20 पर एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त महिला का नाम हवंती देवी है जोकि कठुआ से छपरा जा रही ही थी। ट्रेन लुधियाना स्टेशन से आगे बढ़ने लगी, इसी दौरान अन्य यात्रियों ने चैन खींच दी। महिला यात्री की हालत लगातार गंभीर होने के कारण उसे गाड़ी से नीचे उतारा गया और एंबुलेंस को बुलाया गया लेकिन इस दौरान महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। महिला बल के सदस्यों ने चादर का एक घेरा बनाकर उस महिला का सफल प्रसव कराया। 


महिला ने एक स्वस्थ लड़की को जन्म दिया। जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो टीम सखी की महिला कांस्टेबल ढोली यादव तथा प्रिया ने एक प्राइवेट ऑटो से जच्चा और बच्चा को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला के पति को फोन पर सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed