{"_id":"576000ee4f1c1b4d2511b607","slug":"woman-gave-birth-to-3-children-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में महिला ने एक साथ जन्मे 3 बच्चे, देखिए कितने प्यारे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में महिला ने एक साथ जन्मे 3 बच्चे, देखिए कितने प्यारे हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
Updated Wed, 15 Jun 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में एक महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर के पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (पिम्स) में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। पिम्स की गायनी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हरविंदर कौर चीमा ने बताया कि 26 वर्षीय एनसी पत्नी राकेश कुमार को गर्भ धारण करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
इसके बाद महिला पिम्स में अपना इलाज करवाने के लिए आई। इस दौरान उसका ब्लड प्रेशर और शूगर काफी ज्यादा थे। पहले सभी को कंट्रोल किया गया। इसके बाद ऑपरेशन के दौरान महिला ने एक लड़के और दो लड़कियों को जन्म दिया।
विज्ञापन
जन्म के समय लड़के का वजन दो किलोग्राम था, जबकि लड़कियों का वजन 2100 ग्राम था। बच्चों के जन्म का अंतराल एक-एक मिनट का है। बच्चों को मशीन में भी रखने की जरूरत नहीं पड़ी। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। पिम्स के रेजिडेंट डायरेक्टर डॉ. कंवलजीत सिंह ने बताया कि मां और बच्चे सभी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन