फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman dies after being hit by Bolero vehicle

Chandigarh News: बोलेरो गाड़ी के नीचे आने से महिला की मौत

Wed, 29 Nov 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by Bolero vehicle
चंडीगढ़। गांव फैदां में एक बोलेरो चालक ने पैदल जा रही महिला को कुचल दिया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गांव फैदां निवासी शफीक अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने औपचारिक गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव फैदां निवासी विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 26 नवंबर को आरोपी चंडीगढ़ नंबर की बोलेरो गाड़ी में सवार था। वह बिना हार्न बजाय उतावलेपन और लापरवाही से ड्राइविंग कर रहा था। उसने पैदल जा रही उसकी पत्नी आरती को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़ी और गाड़ी के नीचे आ गई। महिला को जीएमसीएच 32 ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। मृतका का पति निजी सेक्टर में नौकरी करता है।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य हादसे में पंजाब नंबर की बोलेरो गाड़ी ने हरियाणा नंबर की मोटरसाइकिल के चालक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को सेक्टर 16 सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया गया। यह घटना सेक्टर 42 न्यू लेक के पास बीते 27 नवंबर को घटी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में जमानत दे दी। आरोपी की पहचान खरड़ के दशमेश नगर निवासी अखिल के रूप में हुई है। यह मामला गांव किशनगढ़ के तिलक राम की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed