फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman dies after being hit by a speeding car

Chandigarh News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 26 May 2026 02:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a speeding car
चंडीगढ़। सेक्टर-33/34 लाइट पाॅइंट पर तेज रफ्तार पंजाब नंबर की कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा पर पीछे बैठी 60 वर्षीय कुलदीप कौर की मौत हो गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-52 निवासी बलबीर सिंह (62) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी कुलदीप कौर के साथ सेक्टर-29 स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने गए थे। वहां से लौटते समय वह एक्टिवा चला रहे थे और उनकी पत्नी पीछे बैठी थीं।
विज्ञापन

रात करीब 8:30 बजे जब वे सेक्टर-33/34 लाइट पाॅइंट पार कर रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही पंजाब नंबर की कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कुलदीप कौर सड़क पर गिर गईं और कार उनके ऊपर चढ़ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आरोपी चालक नीचे उतरा। पूछताछ में उसने अपना नाम कुलवंत सिंह निवासी गुरदासपुर बताया। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए जीएमसीएच-32 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed