{"_id":"5e274e088ebc3e4b1a0f4d2d","slug":"woman-died-in-car-accident-in-abohar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों की मां को ले जाते समय कार पलटी, महिला की मौत, पीछा कर रहे परिजन ने युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों की मां को ले जाते समय कार पलटी, महिला की मौत, पीछा कर रहे परिजन ने युवक को पकड़ा
Wed, 22 Jan 2020 01:01 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर/ जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर/ जलालाबाद (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पलटी पड़ी कार।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर के एक गांव से तीन बच्चों की मां को भगाकर ले जा रहे व्यक्ति की तेज रफ्तार कर खेतों में पलट गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। पीछा कर रहे मृतका के परिजनों ने आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना बैरोके पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक महिला विवाह करीब 15 वर्ष पहले हुआ था और उसके दो लड़कियां व एक लड़का है। मंगलवार को एक गांव निवासी व्यक्ति महिला को अपनी स्विफ्ट कार में बैठाकर ले जा रहा था। इसका पता चलते ही महिला के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसका पीछा करते हुए कार चालक को चारों ओर से घेरने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पकड़े जाने के भय से युवक कार भगाने लगा। गति अधिक होने के कारण कार बेकाबू होकर खेतों में पलट गई। हादसे में गंभीर चोटें आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। पीछा कर रहे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को काबू कर लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि युवक पिछले करीब एक वर्ष से महिला के घर आता-जाता था। जिसका पता चलने पर महिला के परिजनों ने उसे घर न आने की चेतावनी दी। परिवार वालों की बात को अनदेखा करते हुए इन दोनों का आपस में मिलना-जुलना जारी रहा। आज युवक महिला को कार में बैठाकर भाग रहा था। पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को सरकारी अस्पताल भेजा है।