{"_id":"63cb7928d6f9f23ec43ae449","slug":"woman-died-in-accident-in-sirsa-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: खंभे से टकराई कार, नवविवाहिता महिला डॉक्टर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: खंभे से टकराई कार, नवविवाहिता महिला डॉक्टर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 21 Jan 2023 03:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 21 Jan 2023 03:12 PM IST
सार
सिरसा में बेगू रोड पर स्थित डेरा के पास एक तेज रफ्तार कार रांग साइड से आती हुई खंबे से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार दोनों लोग घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान डॉ. पायल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सिरसा में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के पास बेगू रोड पर शुक्रवार रात एक हादसे में नवविवाहिता महिला डॉक्टर की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
बेगू रोड पर स्थित डेरा के पास एक तेज रफ्तार कार रांग साइड से आती हुई खंबे से जा टकराई। अस्पताल ले जाते समय डॉ. पायल की मौत हो गई। डॉ. पायल एमबीबीएस डॉक्टर थीं और डेरा के अस्पताल में ही कार्यरत थीं। उनके घायल पति को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि पोस्टमार्टम करवाया जा सके।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में नया मोड़ तब आ गया जब अस्पताल पहुंचे मृतका डॉक्टर के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए। परिजनों के आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने महिला के पति पर नशा करने और परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही वह अपनी पत्नी को परेशान कर रहा था। इस बारे में कई बार समझाया भी गया था। अब परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन