अबोहर: श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत, 14 घायल, नौ की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर से चलकर राजस्थान के श्री खाटू श्याम दरबार जा रही श्रद्धालुओं की बस मंगलवार सुबह लक्ष्मणगढ़ के पास सड़क किनारे खड़ी दूसरी बस में जा टकराई। इससे बस में सवार करीब 60 श्रद्धालुओं में से 14 घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई। थाना लक्ष्मणगढ़ पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया।
अधिकतर की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर व रतनगढ़ के अस्पतालों में रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही अबोहर से घायलों के परिजन रवाना हो गए। महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद अबोहर लाया गया। अबोहर के गली नंबर 7 में स्थित बड़े मंदिर के पुजारी अजय कुमार सोमवार रात करीब 10 बजे 60 श्रद्धालुओं को बस में लेकर राजस्थान के चुरू जिले में स्थित श्री खाटूश्याम की यात्रा के लिए रवाना हुए थे।
सुबह करीब 4 बजे रतनगढ़ के नजदीक चाय पीने के बाद श्रद्धालुओं की बस करीब साढ़े चार बजे लक्ष्मणगढ़ के नजदीक पहुंची। अचानक चालक को झपकी आ गई और बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी बस से जा टकराई।
हादसे में करीब 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से 9 की हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही है। अबोहर के नजदीक गांव कटैहड़ा निवासी अनुज शर्मा नामक महिला की मौत हो गई। वह यात्रा के आयोजक अजय पुजारी की रिश्तेदार है।
घायलों की पहचान राजेश गुप्ता, संजय मित्तल, रचना मित्तल, श्रवण, बिल्लू शर्मा, विक्रम सोनी, प्रवीण, अजय, सुमन नागपाल, स्वाती गुप्ता, मीना देवी आदि शामिल हैं। अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर करने के कारण सभी के नाम पता नहीं चल सके।