फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman demanding two crore rupees from in-laws to send children back In Ludhiana

Ludhiana: पति के विदेश जाने के बाद बच्चों को मायके ले गई महिला, फिर रखी ऐसी मांग... उड़े ससुराल वालों के होश

Thu, 10 Aug 2023 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Aug 2023 01:40 PM IST
सार

पुलिस ने जांच के बाद रिशी नगर के रहने वाले तरसेम लाल जैन की शिकायत पर उनकी बहू राजस्थान के सिवाए माधवपुर के गांव चौथ का बड़वाला निवासी प्रीति बांसल और उसके पिता महावीर प्रसाद जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Woman demanding two crore rupees from in-laws to send children back In Ludhiana
महिला ने ससुरालियों से मांगे पैसे - फोटो : iStock

विस्तार

लुधियाना में एक महिला ने आपसी सहमति से तलाक लेने के बाद दोबारा पति से शादी की और फिर उसके विदेश जाते ही अपने बच्चों को मायके ले गई। इसके बाद उसने अपने ससुराल वालों से बच्चों को वापस भेजने के लिए दो करोड़ रुपये मांगने शुरू कर दिए। विवाहिता के पिता ने भी उसे रोकने के बजाय उसका साथ दिया।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत थाना पीएयू पुलिस के पास की। पुलिस ने जांच के बाद रिशी नगर के रहने वाले तरसेम लाल जैन की शिकायत पर उनकी बहू राजस्थान के सिवाए माधवपुर के गांव चौथ का बड़वाला निवासी प्रीति बांसल और उसके पिता महावीर प्रसाद जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Navjot Sidhu: बीमार पत्नी की तीमारदारी में जुटे नवजोत सिद्धू... अपने हाथों से खिला रहे खाना, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


तरसेम लाल जैन ने बताया कि उनके बेटे दीपक बांसल की शादी आरोपी महिला प्रीति के साथ 2013 में हुई थी। इसके बाद उनका एक बेटा और एक बेटी हुए। दीपक और प्रीति के बीच घरेलू बातों को लेकर अनबन हो गई और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। 2018 में दोनों का आपसी सहमति से तलाक हो गया और बच्चों की कस्टडी दीपक बांसल के पास आ गई। 

इसी दौरान प्रीति ने फिर से दीपक से संपर्क किया और दोबारा से शादी कर ली। दोबारा शादी करने के बाद दीपक विदेश चला गया। दीपक के विदेश जाने के बाद पिछले साल अक्तूबर में प्रीति दोनों बच्चों को लेकर अपने गांव राजस्थान चली गई और वहां जाकर ससुराल वालों से दो करोड़ रुपये मांगने लगी। आरोपी महिला ने धमकियां दी कि वह तब तक बच्चों को नहीं देगी जब तक उसे पैसे नहीं मिलते। परिवार वालों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास की। जांच के बाद आरोप सही पाए गए तो पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी लखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में दबिश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed