फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman defrauded SBI of Rs 65 lakh in the name of home loan by submitting fake documents

Chandigarh News: जाली कागजात जमा करा होम लोन के नाम पर महिला ने एसबीआई को लगाया 65 लाख का चूना

Mon, 06 Nov 2023 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Woman defrauded SBI of Rs 65 lakh in the name of home loan by submitting fake documents
चंडीगढ़। प्रापर्टी के जाली दस्तावेज देकर एक महिला ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 65 लाख रुपये का होम लोन लेकर धोखाधड़ी की है। आरोपी महिला ने मई 2020 में स्टेट बैंक इंडिया में 83 लाख 25 हजार रुपये के होम लोन के लिए आवेदन किया था। आरोपी महिला ने लोन के लिए जीरकपुर स्थित बादल काॅलोनी में पांच मरले का प्लाट के कागजात जमा कराए थे। बैंक ने 65 लाख रुपये लोन पास कर दिया, लेकिन कुछ समय बाद महिला ने किश्त जमा करना बंद कर दिया। बैंक ने जब प्लाट के कागजात चेक किए तो वह जाली निकले। इसके बाद बैंक की ओर से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सेक्टर-49 की रहने वाली नवजोत कौर संधू के खिलाफ धोखाधड़ी ,साजिश रचने समेत अन्य धाराओं के तहत केस कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर- 41डी के एससीओ नंबर-25 स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के मैनेजर राजीव कुमार की ओर से दी गई शिकायत में पुलिस को बताया गया कि मई 2020 में नवजोत कौर महिला ने 83 लाख 25 हजार रुपये होम लोन के लिए आवेदन किया था। महिला ने बताया था कि उसने जीरकपुर स्थित बादल कॉलोनी में पांच मरले का प्लॉट खरीदा हुआ है। महिला ने लोन के लिए प्लॉट के कागजात बैैंक में जमा करवा दिए। इसके बाद 22 मई 2020 को बैंक ने 65 लाख रुपये का लोन पास कर दिया। आठ जून को बैंक ने ड्राफ्ट महिला के हवाले कर दिया। लोन लेने के बाद महिला ने बैंक की किस्त जमा करवानी बंद कर दी। पांच अप्रैल 2021 को बैंक ने महिला को नोटिस भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। बैंक ने प्लाट के कागजात जमा करवाए तो वह जाली पाए गए। राजीव कुमार ने मामले की शिकायत सेक्टर 39 थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed