फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman commission suman dehiya controversial statement on teasing

छेड़छाड़ पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष के विवादित बोल

Sun, 10 May 2015 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 10 May 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
woman commission suman dehiya controversial statement on teasing

महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने वाली महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दाहिया ने छेड़छाड़ को आम बात बताया है। उनका कहना है कि छेड़छाड़ करने वालों को न उम्र का कोई लिहाज है और न ही किसी की शर्म।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हालात ऐसे हैं यदि मैं भी आधा किलोमीटर पैदल निकल जाऊं तो चार लोग कमेंट कर देंगे। यह गलत है, लेकिन कोई इसे जल्दी से अपराध भी मानने को तैयार नहीं है। जब खुद महिला आयोग की उपाध्यक्ष को छेड़छाड़ का डर सताता है तो शहर की बेटियां कैसे सुरक्षित रह सकती हैं।
विज्ञापन

तेजाब पीड़िता से मिलने पीजीआई आई थीं दहिया

woman commission suman dehiya controversial statement on teasing

सुमन दहिया शनिवार को पीजीआई में तेजाब पीडि़ता से मिलने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने वैश्य टेक्निकल इंस्टीट्यूट में शिक्षक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ मामले में थाना प्रभारी से भी पूछताछ की।

उपाध्यक्ष पीजीआई पहुंचकर तेजाब पीड़िता संध्या और आहुलाना निवासी विवाहिता से मुलाकात करके दोनों से जानकारी हासिल की। उन्होंने तेजाब पीडि़त संध्या को आश्वासन दिया कि आर्थिक मदद के लिए वे सरकार से आग्रह करेंगी। साथ ही पीडि़त महिला और उसकी तीन बेटियों की शिक्षा के लिए भी आयोग की ओर से मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed