फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman arrested for cheating Rs 5 lakh in the name of selling flat

Chandigarh News: फ्लैट बेचने के नाम पर पांच लाख ठगने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2024 04:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for cheating Rs 5 lakh in the name of selling flat
खरड़। सिटी पुलिस ने फ्लैट बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगने के आरोप में एक महिला नेहा शर्मा पत्नी रघवीर सिंह मालिक हाॅक रीयल एस्टेट बिल्डर एवं प्रमोटर शिवालिक एनक्लेव खरड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला नेहा शर्मा के खिलाफ शिकायतकर्ता दलीप सिंह निवासी सेक्टर 70 मोहाली की शिकायत पर खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता दलीप सिंह ने अपनी शिकायत में लिखा है कि वह सरकारी नौकरी से रिटायर्ड है और उसने अपने बच्चों के लिए कोई फ्लैट खरीदना था। फ्लैट की खरीद के लिए उसने आरोपी नेहा शर्मा से संपर्क किया तो नेहा शर्मा ने दलीप सिंह को शिवालिक एवेन्यू में एक ग्राउंड फ्लोर का फ्लैट दिखाया जो दलीप सिंह को पसंद आ गया। इस फ्लैट का सौदा 41 लाख रुपये में तय हो गया।
विज्ञापन

नेहा शर्मा द्वारा टोकन मनी मांगने पर दलीप सिंह ने पांच लाख एक हजार रुपये नेहा शर्मा के खाते में ट्रांसफर कर दिए। नेहा शर्मा ने फ्लैट को पूरी तरह तैयार करके रजिस्ट्री करवाने के लिण् तीन महीने का समय मांगा था जो कि बयाने में लिख दिया गया। इसी दौरान दलीप सिंह अपने किसी जानकार को फ्लैट दिखाने के लिए ले गया। जब वह फ्लैट में पहुंचा तो देखा कि वहां पहले से ही कुछ लोग फ्लैट में बैठे हुए हैं। दलीप सिंह ने जब उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्होंने यह फ्लैट एक सप्ताह पहले ही खरीदा है।
विज्ञापन

दलीप सिंह ने नेहा शर्मा से संपर्क करके अपनी दी गई राशि वापिस मांगी तो नेहा शर्मा रकम वापस करने को लेकर दलीप सिंह को टालती रही। तीन महीने बीत जाने के बाद भी नेहा शर्मा ने दलीप सिंह को न तो फ्लैट की रजिस्ट्री करवाई और न ही रकम वापस लौटाई। परेशान दलीप सिंह ने एसएसपी मोहाली को अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। जांच के बाद एसएसपी मोहाली ने खरड़ सिटी पुलिस को नेहा शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। खरड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेहा शर्मा को गिरफ्तार लिया है। नेहा शर्मा को खरड़ अदालत में पेश किया गया जहां जज ने उसे 27 मार्च तक पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के भतीजे सुखदेव सिंह से भी पांच लाख ठगे
दलीप सिंह ने बताया कि नेहा शर्मा ने उसके भतीजे सुखदेव सिंह को भी अपनी ठगी का शिकार बनाया है। सुखदेव सिंह जो असम राइफल में तैनात है, तथा उसका परिवार सेक्टर 37 चंडीगढ़ में किराये पर रहता है। सुखदेव सिंह ने अपने परिवार के लिए खरड़ में कोई घर लेना था। नेहा शर्मा ने उसको भी किसी और का फ्लैट दिखा कर उससे पांच लाख रुपये ले लिए और न तो फ्लैट की रजिस्ट्रार करवाई और न ही उसकी रकम लौटाई। सुखदेव सिंह की शिकायत पर भी खरड़ पुलिस स्टेशन में 26 मार्च को नेहा शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed