{"_id":"5ea5a8eb2a5d7a9c8768f843a0c0d4c8","slug":"woman-advocate-dead-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में हाईकोर्ट की महिला एडवोकेट की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में हाईकोर्ट की महिला एडवोकेट की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Sat, 04 Oct 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फन रिपब्लिक लाइट प्वाइंट पर स्कूटर पर जा रही पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की एडवोकेट महिला को दूसरी तरफ से आ रहे स्कूटर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर में महिला एडवोकेट के गंभीर घायल होने पर उसको पीजीआई भर्ती करवाया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान शनिवार तड़के 4 बजे उसकी मौत हो गई। एडवोकेट की पहचान पंचकूला एमडीसी की रहने वाली उर्मिला (40) के रूप में हुई है।
घटना शुक्रवार रात 10 बजे की है, जब एडवोकेट उर्मिला अपने एक्टिवा स्कूटर से पीरबाबा की तरफ से आते हुए फन रिपब्लिक लाइट प्वाइंट से मनीमाजरा की तरफ जाने लगी, तो हाउसिंग बोर्ड चौराहे की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार स्कूटर सवार युवक ने उसको टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर में उर्मिला की टांगे टूटने के साथ उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उर्मिला को उठाकर पीजीआई भर्ती करवा। वहीं इस टक्कर में स्कूटर चालक सोनू को भी चोटें आई हैं। जिसका इलाज मनीमाजरा के अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एसआई राजवीर सिंह ने बताया कि सोनू निवासी मोरीगेट मनीमाजरा के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोनू के अस्पताल के छुट्टी ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।