फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Witnesses against gangster Sampat Nehra did not appear in court

गैंगस्टर संपत नेहरा के खिलाफ गवाह नहीं हुए अदालत में पेश

Sun, 10 Apr 2022 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Witnesses against gangster Sampat Nehra did not appear in court
चंडीगढ़। तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर संपत नेहरा पर दर्ज हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के एक केस में शनिवार को उसके खिलाफ अदालत में गवाह पेश नहीं हुए। संपत को एडिशनल एंड सेशन जज डा. राजनीश की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। इस दौरान संपत के खिलाफ पीड़ित के अलावा एक अन्य गवाह को पेश होना था लेकिन दोनों में से कोई भी अदालत नहीं पहुंचा। अदालत की ओर से एक गवाह को अगली सुनवाई पर अदालत आने के लिए समन जारी किया जा चुका है। संपत के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत दर्जनों आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले सुनवाई के दौरान पीड़ित संदीप सिंह बयान से मुकर गया था। इसके बाद अदालत ने इस केस को खत्म न करके आगे की तारीख डाल दी थी। इस मामले में अब अगली सुनवाई 25 मई को होगी। वर्ष 2016 में संपत नेहरा ने सेेक्टर-27 में अपने साथियों के साथ मिलकर संदीप पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चलाई थी। गोली संदीप की गाड़ी पर लगी थी। संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि साल 2015 में सेक्टर-26 स्थित खालसा कॉलेज के छात्र संघ चुनाव हुआ था। इसमें जगतार सिंह को प्रधान चुना गया था और जगतार उसका दोस्त था। इसके बाद से संपत उससे भी रंजिश रखने लगा। इसी कारण संपत ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed