फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Without wearing a mask, Parida said - will take action against those who do not wear masks, arrest them

बिना मास्क पहने परिदा बोले- मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई करेंगे, गिरफ्तार करेंगे

Sun, 21 Mar 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Without wearing a mask, Parida said - will take action against those who do not wear masks, arrest them
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा शनिवार को मटका चौक पर एक कार्यक्रम में बिना मास्क के नजर आए। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मास्क नहीं पहनने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। परिदा जब यह बात कह रहे थे तब उन्होंने खुद मास्क नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

मटका चौक के नए स्वरूप के उद्घाटन समारोह में शनिवार को पूरे समय मनोज परिदा और उनकी पत्नी बिना मास्क के दिखाई दिए। यही नहीं कई अन्य अफसर और लोग भी बिना मास्क मौजूद रहे जबकि प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कई बार डीजीपी को मास्क न लगाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के आदेश दे चुके हैं। कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा मास्क नहीं पहनने का मामला पूरे दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहा। लोगों द्वारा टिप्पणी की गई कि जो अधिकारी मास्क नहीं पहनने पर चालान करने के आदेश जारी कर रहे हैं, वह खुद मास्क नहीं पहन कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद परिदा ने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए पंजाब में लागू सभी सख्तियों को चंडीगढ़ में भी लागू करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस को ज्यादा चालान काटने के निर्देश.. बिना मास्क न निकलें बाहर
पुलिस विभाग की तरफ से सभी थाना प्रभारियों को अपने इलाके में सख्ती बरतने के निर्देश देने के साथ ज्यादा से ज्यादा चालान करने का आदेश जारी हुआ है। इस तहत होने वाली दिनभर के कार्रवाई की जानकारी भी विभाग को थाना प्रभारी रात 10 बजे तक देंगे। यह आदेश प्रशासक बदनौर द्वारा दिखाई गई सख्ती के बाद ही जारी किए गए हैं। इसके तहत शनिवार शाम आदेश का असर भी देखने को मिला। शहर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल जिनमें सुखना लेक, रॉक गार्डन, रोज गार्डन विभिन्न सेक्टरों की मार्केट व भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस द्वारा चालान काटे गए। गौरतलब है कि मास्क का नहीं पहनने वालों का 1000 रुपये का चालान काटा जा रहा है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करने और जमीन पर थूकने को लेकर भी चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र ने फिर दिया निर्देश- आरटी-पीसीआर टेस्ट बढ़ाए चंडीगढ़
शहर में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक समीक्षा बैठक की। बैठक में केंद्र की तरफ से शहर में बढ़ते केसों के चलते कई दिशा-निर्देश जारी किए गए। केंद्र ने कहा कि शहर में कोरोना जांच को फिर से बढ़ाया जाना चाहिए। केंद्र की तरफ से कहा गया कि रैपिड एंटीजन की बजाय आरटी-पीसीआर टेस्ट को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके। शहर में अधिकतम कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं। कोरोना के नियमों की पालना कराने के लिए सख्ती की जानी चाहिए, ताकि लोग मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंस आदि नियमों की पालना करें। इसके अलावा वैक्सीन के लाभ के प्रति भी लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed