फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Winter session: No protest allowed outside the Assembly

शीतकालीन सत्र : विधानसभा के बाहर रोष प्रदर्शन की अनुमति नहीं

Wed, 13 Dec 2023 12:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Winter session: No protest allowed outside the Assembly
फोटो समाचार
विज्ञापन



15 दिसंबर से शुरू हो रहा है हरियाणा विधानसभा का सत्र

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के 15 दिसंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मंगलवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय हुआ कि विधानसभा परिसर के बाहर किसी भी प्रकार के रोष प्रदर्शन की अनुमति नहीं रहेगी।
बैठक में गुप्ता ने कहा कि सत्र की कार्यवाही देखने के लिए बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों और पत्रकारों के दल आने की संभावना है। इसके मद्देनजर पुख्ता प्रबंध करने की जरूरत है। गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों और विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों को इन सबके लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। बैठक में तय हुआ कि दर्शक दीर्घा का समुचित प्रयोग करते हुए अधिक से अधिक लोगों को सत्र दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए एक घंटे भर की अवधि के लिए पास जारी किए जाएंगे। विधानसभा भवन के बाहर पार्किंग की समुचित व्यवस्था व वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के जलपान के लिए अस्थायी कैंटीन बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं। बैठक में तय हुआ कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा प्रबंध पुख्ता किए जाएं। इसके लिए उन्होंने हरियाणा, पंजाब और यूटी चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों की समन्वय कमेटी बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में तय हुआ कि विधायकों के साथ उनका सहायक स्टाफ विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं करेगा। कमेटी में शामिल अधिकारी व्हाट्सएप ग्रुप पर एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे। किसी भी मामले में कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ पुलिस भी मौके पर मौजूद रहेगी। बैठक में चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सत्रावधि के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ है कि सत्र के दौरान किसी भी आम या खास को हथियार के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल, गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, एसएसपीएस प्रभजोत सिंह, आईजी सुरक्षा सौरभ सिंह, हरियाणा विधान सभा सचिव राजेंद्र कुमार नांदल, पंजाब से एडीजीपी सुरक्षा सुधांशु एस. श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्वर्ण सिंह, यूटी चंडीगढ़ से एसडीएम संयम गर्ग, चंडीगढ़ के एसपी मृदुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed