{"_id":"6477ad81d8cf47b9630b63d4","slug":"winter-fun-in-summer-temperature-at-259-degree-celsius-chandigarh-news-c-16-pkl1043-153994-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather: मई में सर्दी का मजा उठा रहे चंडीगढ़िये, बरसात ने बढ़ते तापमान को रोका, जानें आगे का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather: मई में सर्दी का मजा उठा रहे चंडीगढ़िये, बरसात ने बढ़ते तापमान को रोका, जानें आगे का हाल
Thu, 01 Jun 2023 01:56 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:56 AM IST
सार
चंडीगढ़ के मौसम में इस वर्ष पिछले कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार का मई महीना पिछले 13 साल में सबसे ठंडा रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भी मानसून 30 जून के बाद दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने इसकी संभावना व्यक्त की है। इस बार भी वर्षा सामान्य रहने का ही पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी के दिनों में चंडीगढ़ के लोग सर्दी का आनंद ले रहे हैं। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 13.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.5 डिग्री गिर गया। तापमान में इस बड़ी गिरावट के पीछे कारण बुधवार को सुबह-शाम और रात को हुई बारिश है।
विज्ञापन
मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। लोग शाम के समय सुखना लेक व रोज गार्डन में परिवार के साथ मौसम का आनंद लेने के लिए निकल रहे हैं। बुधवार को पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। सुबह से ही शहर में बादल छाए रहे। साढ़े 8 बजे के करीब जोरदार बारिश भी हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद बारिश रुक गई। शाम को साढ़े तीन बजे के करीब अचानक शहर में काले बादल छा गए और बारिश होने लगी। रात में भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। हालांकि, गर्मी से मिली राहत अब ज्यादा दिन नहीं रहने वाली है और तीन जून से शहर के तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। इसके बाद बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Chandigarh: ऑफलाइन सेवाओं के लिए आज से समय मिलेगा कम, RLA में ऑनलाइन सेवाओं को ही प्राथमिकता
विज्ञापन
इस बार ढाई गुना ज्यादा हुई बारिश
बुधवार को सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे के बीच शहर में 4.9 एमएम बारिश हुई है। वहीं मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे से बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे के बीच 13.4 एमएम पानी गिरा है। इस वर्ष एक मार्च से लेकर बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 217.1 एमएम बारिश हुई है। ये औसत से 263 फीसदी ज्यादा है। मौसम में आया बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है, जो औसत से दोगुना चंडीगढ़ और पंजाब-हरियाणा के इलाकों में सक्रिय रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मई महीने में बारिश भी काफी ज्यादा हुई है। मई माह में औसतन 22.7 एमएम बारिश होती है लेकिन इस बार करीब पांच गुना ज्यादा 110 एमएम पानी गिरा है।
पिछले 13 साल में सबसे ठंडा रहा है मई
शहर के मौसम में इस वर्ष पिछले कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार का मई महीना पिछले 13 साल में सबसे ठंडा रहा है। मई माह का औसतन तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच माना जाता है, लेकिन इस बार 35.4 डिग्री रहा है, जो औसत से करीब चार डिग्री कम है। बारिश भी सामान्य से करीब पांच गुना ज्यादा हुई है।
अगले पांच दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
01 जून 30 23
02 जून 20 22
03 जून 34 23
04 जून 35 23
05 जून 37 24