फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Winners of the competition held at Rose Festival awarded

चंडीगढ़ में 48वें रोज फेस्टिवल में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत, जानिए कौन-कौन जीता

Mon, 02 Mar 2020 03:55 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 02 Mar 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Winners of the competition held at Rose Festival awarded
रोज फेस्टिवल का लुत्फ उठाते लोग - फोटो : अमर उजाला
रोज फेस्टिवल के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। रोज गार्डन के मेन स्टेज पर गतका प्रदर्शन से लोगों को आकर्षित किया। मेयर राजबाला मलिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। इस मौके पर मेयर राजबाला मलिक और नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। सफल आयोजन पर मेयर ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मालियां और शहर के लोगों को बधाई दी है।
विज्ञापन


मौसम के सुहावना होने और रविवार होने के भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर- 16 और 10 की डिवाइडिंग सड़क को बंद कर दिया था। केबल एंबूलेंस को जाने की अनुमति थी। बाकी सभी लोग पैदल ही आ जा रहे थे। रोज गार्डन में मेन गेट और शांति कुंज की ओर से गेट से अंदर आने के लिए आधा घंटा तक इंतजार करना पड़ा। दर्शकों की लंबी कतार थी। भीड़ अधिक होने पर रोज गार्डन के अंदर से बाहर निकलने के लिए पंजाब कला भवन के साथ गेट से जाना पड़ा। मेन गेट से आ रहे थे लेकिन जाने के लिए दूसरे गेट का सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन


लाइव बैंड शो और मैजिक शो
रोज फेस्टिवल के तीसरे दिन लाइव बैंड शो और मैजिक शो का आयोजन हुआ। प्रसिद्ध मैजिशियन प्रदीप कुमार ने मैजिक दिखाया। पुरस्कार वितरण से पहले मनीमाजरा के सरदार दर्शन सिंह और उनकी टीम ने स्टेज पर गतका का प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन स्टेज पर ही आग लगाकर किया गया। इसे देखकर सभी दर्शक हैरान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का रिजल्ट
ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में डिसेब्लिटी कैटेगरी : पिछले चार साल से पहले स्थान पर रहने वाले आर्यन राज इस बार भी पहले स्थान पर रहे।
ग्रुप ए (पांच से आठ वर्ष) : अंशिका को पहला, काश्वी गर्ग को दूसरा और प्रणव पाल को तीसरा और प्राणिका गोयल को सांत्वना पुरस्कार हासिल हुआ।
ग्रुप बी (आठ से 11 वर्ष) : ओजस्वी अग्रवाल को पहला, भाविनी को दूसरा, आयुषी गप्ता को तीसरा और भव्या को सांत्वना पुरस्कार मिला है।
ग्रुप सी (12 से 14 वर्ष) ऋतुराज को पहला, इंताज अली को दूसरा, सनाया कांसल को तीसरा और करीना को सांत्वना पुरस्कार हासिल हुआ।
ग्रुप डी (15 से 17 वर्ष) : कृष्ण कुमार को पहला, मुमताज अली को दूसरा, स्वाति को तीसरा और प्रांजल गोयल को सांत्वना पुरस्कार मिला।
ग्रुप ई - एस/ए (पी)
हर्ष को पहला, सुमित को दूसरा, ऋषभ राणा को तीसरा और संडाली को सांत्वना पुरस्कार मिला है।
ग्रुप एफ- एस/ ए (1)
आर्यन राज को पहला, संस्कृति अग्रवाल को दूसरा, आर्यन को तीसरा और सोनिया को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
अंताक्षरी प्रतियोगिता के परिणाम
अंताक्षरी प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। इसमें फाइनल राउंड चार ग्रुप थे। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर एजुकेशन सेक्टर 20 के हिमांशु सैनी और सोनम को पहला स्थान हासिल हुआ। बीएससी एमएलटी पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के शुभम राठौर और रोनिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज सेक्टर- 10 की पल्लवी ठाकुर और आरती ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed