{"_id":"81d85befc35b847ea9f57348693dcd54","slug":"wine-shop-will-be-seal-if-no-payment-of-rent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का ठेका है तो पढ़ें सरकारी फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब का ठेका है तो पढ़ें सरकारी फरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 03 Mar 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा को जमीन का किराया जमा नहीं करवाने वाले शराब ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी। इनके ठेके सील भी किए जा सकते हैं। विभाग की ओर से इन बकायादारों को नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक ठेकेदारों ने रुपये जमा नहीं करवाए हैं।
विज्ञापन
दरअसल हुडा की जमीन पर शराब ठेके खोलने के एवज में एक तय किराया जमा करवाना होता है, लेकिन कई ठेकेदारों ने यह राशि जमा नहीं करवाई थी। पहले मामला फाइलों में दबा रहा, लेकिन हुडा के ईओ महावीर कौशिक के आदेश के बाद नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
फाइल देखने के बाद पता चला कि शहर की दो दर्जन से ज्यादा शराब की दुकानों पर लाखों रुपये बकाया हैं। नोटिस भेजने के बाद कई लोगों ने रुपये जमा करवा दिए, लेकिन कुछ ठेकेदारों ने राशि जमा नहीं करवाई।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के मुताबिक, अभी शराब ठेकेदारों पर लगभग 15 लाख रुपये बकाया हैं। अब हुडा अधिकारियों ने साफ कह दिया है कि जल्द पैसा जमा नहीं करवाया गया तो ठेके सील कर दिए जाएंगे। इसके बाद जुर्माने की राशि के साथ ही रुपये वसूले जाएंगे।
जिन ठेकेदारों ने अपनी दुकान संबंधी किराया जमा नहीं करवाया है, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इनके ठेकों को सील भी किया जा सकता है।
-महावीर कौशिक, ईओ, हुडा