फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wine shop opened on narendra modi minister oath taking place

जहां मुख्यमंत्री ने शपथ ली, वहां खोल दिया ठेका

Wed, 08 Apr 2015 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 08 Apr 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
wine shop opened on narendra modi minister oath taking place

जिस ग्राउंड में 26 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने आए थे, वहां शराब का ठेका खोला दिया गया है। इसी जगह प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में छह कैबिनेट एवं तीन राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली थी।

विज्ञापन


हजारों रुपये खर्च कर हुडा ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए ग्राउंड की सफाई करवाई थी। समारोह के बाद इसी ग्राउंड पर हुडा ने चारदीवारी बनाने की योजना बनाई थी, ताकि एरिया स्वच्छ रहे।
विज्ञापन


इसके लिए 65 लाख रुपये की लागत से दीवार बनाई जानी थी। ग्राउंड को स्वच्छ रखने के लिए दीवार तो नहीं बनी, गंदगी फैलाने के लिए सार्वजनिक स्थल पर शराब का ठेका जरूर खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की मांग पर विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने इसकी शिकायत उपायुक्त पंचकूला को भी दी है। सार्वजनिक स्थलों पर शराब के ठेके नहीं खोले जाएं। इस पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

वहीं एक्साइज विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि ई-टेंडरिंग के मुताबिक, जिस व्यक्ति ने जहां जगह विड किया था, उसे वहां जगह अलॉट की गई है। एक्साइज पॉलिसी के मुताबिक यह सही है। 

एक्साइज पॉलिसी चेंज करने की मांग

wine shop opened on narendra modi minister oath taking place

जिले के लोगों का कहना है कि एक्साइज पॉलिसी की विभाग दुहाई दे रहा है तो एक्साइज पॉलिसी को चेंज भी किया जा सकता है। कारण, यह निर्णय पब्लिक के हित में नहीं है। सभी सार्वजनिक स्थलों पर शराब ठेका खोलने के विरोध कर रहे लोगों की मांग है कि खुले में शराब का ठेका नहीं होना चाहिए।   

खुले स्थान पर टीन शेड में शराब ठेका चलाना समाज के हित में सही नहीं है। इसे बंद करवाना चाहिए। पक्की दुकानों और शोरुमों भी ठेका चलाया जा सकता है। पब्लिक हित के लिए एक्साइज पॉलिसी चेंज भी की जा सकती है।
-सुभाष पपनेजा, निवासी सेक्टर-16, पंचकूला

ई-टेंडरिंग के मुताबिक, जिसने जहां विड किया है, उसे वहां शराब का ठेका अलॉट किया गया है। एक्साइज पॉलिसी के मुताबिक यह सही है।
-संजीव राठी, डीईटीसी, पंचकूला

सार्वजनिक स्थलों पर खुले में शराब ठेका खोलने के विरोध में लोगों ने शिकायत दी थी। इसके लिए दो दिन पहले उपायुक्त पंचकूला से भी मिले हैं। उनसे कार्रवाई की मांग की गई है। खुले में शराब का ठेका नहीं होना चाहिए। रहा सवाल प्रदेश के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह का तो यहां तो बिलकुल शराब ठेका नहीं होना चाहिए।
-ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed