फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wine shop open after 11 pm, sealed

कार्रवाई : रात 11 बजे के बाद खुले ठेके किए सील

Mon, 27 Dec 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Wine shop open after 11 pm, sealed
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर चंडीगढ़ प्रशासन के आबकारी विभाग ने रविवार रात को शहर के कई इलाकों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान जहां भी रात 11 बजे के बाद शराब के ठेके खुले दिखाई दिए, उन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया गया। आबकारी विभाग ने सेक्टर-7 के शराब के ठेके को खुला पाया और उसे सील कर दिया गया। इसके साथ ही सेक्टर-8, 9, 10, 11, 15 और 16 का ठेका भी सील हुआ है।
विज्ञापन

डीसी विनय प्रताप सिंह ने नगर निगम चुनाव की मतगणना के मद्देनजर सोमवार को ड्राई डे का एलान किया है। यह आदेश शनिवार रात 11 बजे के बाद से ही लागू हो गए हैं। सोमवार को शहर में शराब के ठेकों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों का सही से पालन हो, इसलिए ही विभाग की तरफ से जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed