पंजाबः शराब पीने के शौकीनों को सरकार का बड़ा झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने के शौकीनों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। अब शराब खरीदने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। शराब के रेट बढ़ा दिए गए हैं। इसके लिए पंजाब सरकार के निकाय विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है।
अब शराब अंग्रेजी प्रति बोतल 10 रुपये, शराब देसी व बीयर प्रति बोतल पांच रुपये मिलेगी। इसके साथ पंजाब में गो सेवा के लिए सूबा सरकार 70 करोड़ रुपये गो सेस के जरिए एकत्रित करेगी।
इससे पंजाब में गोशाला से लेकर सड़कों पर घूम रहने पशुधन को आश्रय दिलाया जाएगा। यह बात पंजाब गो सेवा आयोग के चेयरमैन कीमती भगत, भाजपा प्रदेश महासचिव शीतल अंगुराल, प्रदेश भाजपा नेता अमित तनेजा, हिंद क्रांति दल के राष्ट्रीय प्रधान मनोज नन्हा ने जालंधर सर्किट हाउस में दी।
अन्य कई रेट्स में किया गया इजाफा
आयोग के चेयरमैन कीमती भगत ने कहा कि सभी नगर निगमों को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके तहत अब तेल टैंकर प्रति चक्कर 100 रुपये, सीमेंट प्रति बोरी एक रुपये, बिजली प्रति यूनिट दो पैसे, मैरिज पैलेस एयरकंडीशन प्रति फंक्शन एक हजार रुपये, मैरिज पैलेस प्रति फंक्शन (बिना एसी) 500 रुपये, चौपहिया वाहन की बिक्री पर एक हजार रुपये और टू व्हीलर की बिक्री पर 200 रुपये टैक्स लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि शुक्रवार को नगर निगम की हाउस की बैठक में इस प्रस्ताव को पास नहीं किया जा सका है। बठिंडा और मोहाली में टैक्स शुरू हो चुका है।
जालंधर निगम में इस प्रस्ताव को संजीदगी से नहीं लिया गया, इसलिए वह जल्द ही निगम अधिकारियों व मेयर के साथ बैठक कर इस प्रस्ताव को पास करवाने के लिए दोबारा इमरजेंसी बैठक बुलवाएंगे।