{"_id":"694d7cc932994b73f907bf2e","slug":"wine-association-splits-due-to-tussle-unity-of-liquor-traders-shattered-chandigarh-news-c-16-pkl1091-906764-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: खींचतान में टूटी वाइन एसोसिएशन, शराब कारोबारियों की एकता बिखरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: खींचतान में टूटी वाइन एसोसिएशन, शराब कारोबारियों की एकता बिखरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के शराब कारोबारियों की लॉबी में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। विवादों और आरोप-प्रत्यारोप के बीच चंडीगढ़ वाइन एसोसिएशन भंग हो गई है। एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट किशन गर्ग, रमेश डोगरा और सेक्रेटरी कुलबीर सिंह ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद संगठन का अस्तित्व ही खत्म हो गया।
एसोसिएशन की बैठक में कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे। कई सदस्यों ने आरोप लगाया कि एक्साइज डिपार्टमेंट के समक्ष कारोबारियों की समस्याएं प्रभावी ढंग से नहीं रखी जा रहीं और कुछ ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाया जा रहा है। मतभेद बढ़ने पर पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी छोड़ दी।
इस्तीफा देने वाले ठेकेदारों ने कहा कि एसोसिएशन न तो पंजीकृत है और न ही पूरी लिकर लॉबी का प्रतिनिधित्व करती है। इस बीच अवैध शराब और बकाया भुगतान को लेकर एक्साइज विभाग की सख्ती से भी कारोबारियों में मतभेद गहराए हैं।