फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Will see live webcasting of polling, Know your candidate

वेबकास्टिंग से देख सकेंगे मतदान का सीधा प्रसारण, जानें अपने प्रत्याशी

Wed, 15 Oct 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 15 Oct 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2014 में थानेसर, पिहोवा, लाडवा व शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर प्रशासन की पैनी निगाहें होंगी।
विज्ञापन


सभी बूथों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के लिए करीब 1350 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों, करीब 750 होमगार्ड और पेरामिल्ट्री फोर्स की तीन कम्पनियां 151 अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर नियुक्त की गई हैं।

चारों विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियां अपना सामान लेकर बूथों पर पहुंच चुकी हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि इन चुनावों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से करवाया जाए।
विज्ञापन


जो भी व्यक्ति 15 अक्तूबर मतदान के दिन आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी निखिल गजराज ने थानेसर व लाडवा विस क्षेत्र की पोलिंग पार्टी को अग्रसेन पब्लिक स्कूल, शाहाबाद पोलिंग पार्टी को आर्य कन्या कॉलेज शाहाबाद तथा पिहोवा पोलिंग पार्टी को टैगोर पब्लिक स्कूल से सामान देकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विस क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां अपने बूथों पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर को सुबह 6 बजे मोकपोल होगी।

इसके बाद 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक मतदाता अपने-अपने बूथों पर जाकर अपने वोट का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र के 55 बूथों को वेबकैम से जोड़ा गया है।

इन पोलिंग स्टेशन में मतदान का सीधा प्रसारण मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा की वेबसाइट ब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीईओ हरियाणा डॉट एनआईसी हॉट इन पर उपलब्ध लिंक वेबकास्टिंग ऑफ पोलिंग स्टेशन पर क्लिक करके पब्लिक डोमेन में देखा जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि ई-डेशबोर्ड में मतदान की अपडेट स्थिति को देखा जा सकेगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से पुन: अपील की कि वे 15 अक्तूबर को पोलिंग स्टेशन पर जाकर वोट जरूर डालें क्योंकि एक-एक वोट से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।

40 बूथों को बनाया मॉडल पोलिंग स्टेशन
डीसी ने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में 40 बूथों को  मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। शाहाबाद विस क्षेत्र में आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बूथ न. 57, डीएवी स्कूल के बूथ न. 66, आर्य गर्ल्स कॉलेज के बूथ न. 68, विश्वास पब्लिक स्कूल बूथ न. 71, खालसा स्कूल बूथ न. 78, राजकीय गर्ल्ज स्कूल बूथ न. 80, गीता विद्या मंदिर स्कूल बूथ न. 82, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बूथ न. 93, गांव यारा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बूथ न. 111 व खरींडवा गांव बूथ नं. 116 को मॉडल बूथ बनाया गया है।

थानेसर विस क्षेत्र में टेकचंद पब्लिक स्कूल के बूथ नं. 48 व 49,  बाल भवन स्कूल के बूथ न. 58 व 59, अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर 13 के बूथ न. 61, 62, महाराणा प्रताप स्कूल के बूथ नं. 104 व 105, डीएवी स्कूल सेक्टर 3 के बूथ नं. 111 व 112 को मॉडल बूथ बनाया है।

पिहोवा विस क्षेत्र में कलसा के बूथ नं. 5, इस्माईलाबाद के बूथ नं. 15 व 17, गांव झांसा के बूथ नं. 27 व 29, गुलडेरा के बूथ न. 101, नगरपालिका में बूथ न. 121, गांव रूआं के बूथ नं. 148, गांव संधौला के बूथ नं. 151 व गांव थाना के बूथ न. 158 को मॉडल पोलिंग बूथ की श्रेणी में शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि लाडवा विस क्षेत्र में गांव बाबैन के बूथ नं. 46, संभालखा के बूथ न. 75, कनीपलां के बूथ नं. 90, बपदी के बूथ नं. 131, बोहली के बूथ नं. 147, पिपली के बूथ नं. 154, बरोट के बूथ नं. 178 व बडौंदा के बूथ न. 182 को मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाया गया है।

वोट के लिए ये दस्तावेज जरूरी
विधानसभा चुनाव 2014 में मतदाता पहचान पत्र नहीं होने की दशा में कोई भी मतदाता अन्य दस्तावेजों को अपनी पहचान के रूप में प्रस्तुत करके अपना मत डाल सकता हैं।

इसके लिए संबंधित वोटर का नाम मतदाता सूचि में होना अति अनिवार्य हैं। थानेसर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मतदाता मतदान के समय पहचान पत्र न होने की दशा में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पेन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, बैंक या डाकघर की पासबुक को भी पहचान के रूप में प्रयोग कर सकता है।

इन दस्तावेजों को भी आयोग ने फोटो पहचान पत्र के रूप में मान्यता दी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा राज्य, केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड या निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणिक फोटो मतदाता पर्ची का भी मतदान के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

आज रहेगी छुट्टी
डीसी निखिल गजराज ने कहा कि रिप्रेजेंटेशन ऑफ पिपल एक्ट (अमेंडेड इन 8/1996) की धारा-135 बी के तहत हरियाणा विधानसभा सामान्य चुनाव 2014 को 15 अक्टूबर के दिन वोट डालने के लिए सभी मतदाताओं को छुट्टी का अधिकार है।

इसलिए फैक्ट्रियों, दुकानदारों व निजी संस्थाओं के कर्मचारियों को छुट्टी (वेतन सहित) का अधिकार है। इतना ही नहीं, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा-25 के तहत राज्य सरकार, सेमी गर्वनमेंट कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, बोर्ड और कारपोरेशन को भी कर्मचारियों के लिए पेड छुट्टी देनी होगी।

लाडवा से हैं 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में
लाडवा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी प्रभजोत सिंह ने बताया कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 15 प्रत्याशी हैं, जिनमें कांग्रेस प्रत्याशी कैलाशो सैनी (चुनाव चिन्ह हाथ), हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) दीपचंद (ट्रैक्टर), भारतीय जनता पार्टी से पवन कुमार को (कमल), इंडियन नैशनल लोकदल से बचन कौर बड़शामी को (चश्मा), सीपीआई (मार्कसिस्ट) भीम सिंह सैनी को (हथौड़ा, हासिया और सितारा), बहुजन समाज पार्टी से रविंद्र पाल सिंह को (हाथी), समस्त भारतीय पार्टी से गुरविंद्र सिंह को (कैंची), हरियाणा क्रांति दल से जय नारायण को (आटो रिक्शा), राष्ट्रीय जन शक्ति पार्टी (एकलव्य) से रमणीक सिंह को (बल्ला), हरियाणा लोकहित पार्टी से राजपाल बाजवा को (पतंग) तथा आजाद उम्मीदवारों में जीतेंद्र सिंह काका को (सिलाई मशीन), जसविंद्र जासट भूखड़ी को (डीजल पम्प), पवन सैनी को (फूलगोभी), राजेंद्र सिंह को (बैटरी टार्च) व चौ. रामधारी बेनीवाल को (हारमोनियम)  शामिल हैं।

14 प्रत्याशियों को डालेंगे मतदाता अपने वोट

थानेसर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम विनय प्रताप सिंह ने बताया कि थानेसर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी से अश्विनी मल्हौत्रा (चुनाव चिन्ह हाथी), इनेलो से अशोक कुमार अरोड़ा (चश्मा), कांग्रेस से पवन कुमार (हाथ), भाजपा से सुभाष सुधा (कमल), बहुजन मुक्ति पार्टी से कर्म सिंह (चारपाई), शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) गुरचरण सिंह (फूलगोभी), समस्त भारतीय पार्टी से रविंद्र कुमार (कैंची), हरियाणा जन चेतना पार्टी (वी) से राजेश (गैस सिलेंडर), हरियाणा लोकहित पार्टी से सोमनाथ (पतंग) तथा आजाद उम्मीदवारों में अशोक कुमार (बैटरी टार्च), गोवर्धन दास (मोमबती), चांद राम (बांसुरी), राजेश कुमार (टेलीविजन), विमल कुमार का (शटल) चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस,भाजपा और इनेलो के चुनावी मुद्दे
विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो ये तीनों दलों का मुख्य मुद्दा है। इन्हीं मुद्दों में किसानों,बिजली और पानी के साथ सड़क निर्माण को भी शामिल किया गया है।

भाजपा और इनेलो रोजगार को भी प्राथमिकता दे रही है,जबकि कांग्रेस अपने शासनकाल में दिए गए रोजगार और कराए गए विकास कार्यो के दम पर चुनाव मैदान में है।

शाहाबाद से 7 प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम राजीव मेहता ने बताया कि शाहाबाद विस क्षेत्र से 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें कांग्रेस प्रत्याशी अनिल धंतौड़ी (चुनाव चिन्ह हाथ), भाजपा से कृष्ण कुमार (कमल), बसपा से डा. बलदेव सिंह (हाथी), हजका से मैमो देवी रंगा (ट्रैक्टर), इनेलो से रामकरण काला (चश्मा),  हरियाणा क्रांति दल से कुलदीप सिंह (आटो रिक्शा) व हरियाणा लोकहित पार्टी से धर्मपाल (पतंग) शामिल हैं।


उन्होंने कहा कि चुनावों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी पार्टियां अपना-अपना सामान लेकर बूथों पर पहुंच गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed