फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Will make education skill and entrepreneurship based so that employment is easily available: Prof. Renu

शिक्षा को कौशल और उद्यमिता आधारित बनाएंगे ताकि आसानी से मिले रोजगार : प्रो. रेणु

Thu, 30 Mar 2023 12:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Will make education skill and entrepreneurship based so that employment is easily available: Prof. Renu
चंडीगढ़। देश की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी होने के नाते पंजाब विश्वविद्यायल (पीयू) की एक समृद्ध विरासत है लेकिन बीते कुछ दशकों में चीजें बदल गई हैं। बदलाव के इस दौर में निजी विश्वविद्यालयों और शिक्षा में प्रतिस्पर्धा के बीच सफलता के लिए हमें भी कुछ बदलाव करने होंगे ताकि विदेशी छात्र पीयू की तरफ आकर्षित हो सकें। इसके लिए पीयू के सभी पाठ्यक्रमों में उद्यमिता को प्रमुख रूप से शामिल किया जाएगा। यह बात बुधवार को पंजाब यूनिवर्सिटी की नई कुलपति (वीसी) प्रो. रेणु विग ने कही। पीयू की पहली महिला कुलपति चुने जाने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय को लेकर अपने लक्ष्यों को साझा किया।प्रो. रेणु विग ने कहा कि पढ़ाई को कौशल आधारित बनाने पर काम किया जाएगा ताकि छात्रों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने बताया कि पहले उच्च शिक्षण संस्थानों का उद्देश्य केवल शिक्षण और सिखाने के अलावा ज्ञान का सृजन करना था लेकिन वर्तमान में अनुसंधान में संलग्न और नवाचार को बढ़ावा देकर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान की अपेक्षा की जाती है। भारत स्वास्थ्य और रक्षा आदि के उपकरणों व उत्पादों के आयात के लिए अरबों डॉलर खर्च करता है। ऐसे में हमें आत्मनिर्भर देश का सपना सच करने के लिए नई तकनीक और नवीन विचारों पर काम करना होगा।
विज्ञापन

युवाओं के लिए कौशल आधारित शॉर्ट टर्म कोर्स संचालित किए जाएंगे जिससे छात्रों को बाजार की मांग के अनुसार रोजगार पाने में आसानी हो सके। बुधवार को कार्यभार संभालते ही पीयू वीसी दफ्तर में यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ के साथ प्रो. रेणु विग के परिवार ने पहुंचकर उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


छात्रों को सक्षम बनाने के लिए एलुमनी की ली जाएगी मदद
प्रो. रेणु विग ने बताया कि छात्रों को सक्षम बनाने के लिए एलुमनी की मदद ली जाएगी। वे छात्रों को सलाह देंगे और उद्योगों की मांग के अनुसार कामकाजी मॉडल, प्रोटोटाइप और उत्पाद विकसित करने में मदद करेंगे। कहा कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए और बाजार की आवश्यकताओं के अनुसार छात्रों को एआई, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, ड्रोन, वर्चुअल रियलिटी जैसी तकनीकों में कुशल होने की आवश्यकता है। इसके लिए विश्वविद्यालय और कॉलेजों में डिजाइन और नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी बजट के लिए सरकार से अनुदान लेती है। ऐसे में एलुमनी का बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, शिक्षण और अनुसंधान में बेहतर कार्य करने के लिए सहयोग लेने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशों के साथ ट्विनिंग डिग्री प्रोग्राम पर करेंगे काम
प्रो. रेणु विग ने बताया कि पीयू का लक्ष्य रहेगा कि यहां के छात्र विदेशों में ट्विनिंग प्रोग्राम कर सकें या एमओयू के आधार पर इंटर्नशिप या फिर शोध के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्राप्त कर सकें। बेहतर रैंकिंग वाली विदेशी यूनिवर्सिटियों के साथ संयुक्त रूप से अनुसंधान परियोजनाओं पर भी काम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed