{"_id":"64a1dd9b1c2a8962c9043977","slug":"will-get-rid-of-parking-problem-construction-of-multilevel-parking-will-start-in-pgi-from-this-month-chandigarh-news-c-16-pkl1043-178799-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पार्किंग समस्या से मिलेगी निजात, पीजीआई में इसी माह से शुरू होगा मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पार्किंग समस्या से मिलेगी निजात, पीजीआई में इसी माह से शुरू होगा मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में 2015 से स्वीकृत मल्टीलेवल पार्किंग की योजना पर इसी महीने काम शुरू होगा। तमाम रूकावटों के बावजूद इसके निर्माण को शुरू करने के लिए हरी झंडी मिल गई है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अगले महीने से काम शुरू करने का निर्देश दे दिया गया है। पीजीआई प्रशासन को उम्मीद है कि डेढ़ वर्ष में मल्टीलेवल पार्किंग बनकर तैयार हो जाएगा। पीजीआई में मरीजों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए आठ साल पहले न्यू ओपीडी के बगल में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के लिए मंजूरी दी गई थी। गौरतलब है कि कोविड से इतर सामान्य वर्षों में पीजीआई की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या 25 से 28 लाख तक की रही है। लेकिन एक के बाद एक रूकावटों के कारण यह योजना आठ वर्षों में भी शुरू न हो सकी है। इसके निर्माण के लिए 63 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। लगभग 26,000 वर्ग मीटर में सात मंजिल और एक बेसमेंट का निर्माण होगा। प्रत्येक मंजिल पर लगभग 80 कारों को रखा जा सकेगा, जिसके अनुसार उसमें लगभग 640 कारों की पार्किंग की सुविधा होगी।
बॉक्स
न्यू ओपीडी की पार्किंग में जगह की मारामारी
मौजूदा समय में न्यू ओपीडी के सामने की तीन मंजिला पार्किंग में लगभग 600 कारों को रखने की क्षमता है जबकि प्रतिदिन संस्थान में 1200 से 1500 चार पहिया वाहन का आना-जाना है। ऐसे में वाहन की पार्किंग के लिए आए दिन परिसर में बवाल होता है। इस तरह की समस्या दूर करने के लिए ही पीजीआई प्रशासन ने मल्टी लेवल पार्किंग का प्रस्ताव बनाया था। जिसे जरूरी समझते हुए सरकार ने स्वीकृति प्रदान की थी।
इनसेट-
किस राज्य से कितने मरीज आते हैं
राज्य कुल मरीज प्रतिशत
पंजाब 1092993 38.5
हरियाणा 526506 18.6
चंडीगढ़ 505315 17.8
हिमाचल 371540 13.1
उत्तर प्रदेश 127358 4.5
जम्मू कश्मीर 81827 2.9
उत्तराखंड 29429 1.0
अन्य राज्य 101312 3.6
कुल 2836282 100
नोट -पीजीआई के साल 2019-20 के आंकड़े
कोट- पीजीआई में यातायात की समस्याओं को कम करने के लिए मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण जुलाई 2023 के पहले सप्ताह तक शुरू होने की उम्मीद है।
-कुमार गौरव, डीडीए व प्रवक्ता पीजीआई