{"_id":"605357f38ebc3ece7a783243","slug":"will-fulfill-all-promises-before-2022-assembly-elections-says-capt-amarinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन सरकार के चार साल : अमरिंदर सिंह का बड़ा एलान- 2022 विधानसभा चुनाव से पहले सभी वादे पूरा करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन सरकार के चार साल : अमरिंदर सिंह का बड़ा एलान- 2022 विधानसभा चुनाव से पहले सभी वादे पूरा करेंगे
Thu, 18 Mar 2021 07:12 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 18 Mar 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को प्रण लिया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता के सामने जाने से पहले 2017 विधानसभा चुनाव के सभी वादों को पूरा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में कांग्रेस का कोई विरोधी नहीं है। अकाली दल और आम आदमी पार्टी प्रतिस्पर्धा करने की स्थिति में नहीं है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि 'हमने जो शुरू किया है, उसे पूरा करके रहेंगे।'
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों को भरोसा दिया कि उनकी सरकार हर उस वादे को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी जो कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2017 के चुनाव में किया था। उन्होंने यह भी बताया कि 85 प्रतिशत से अधिक चुनावी वादे पूरे किये जा चुके हैं और किसी भी राज्य में किसी भी पार्टी के लिए यह एक रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि पिछला रिकॉर्ड आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू का था, जिन्होंने 81 प्रतिशत वादे पूरे किये थे।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि लोग अमन-चैन चाहते हैं, जहां वह शांतिपूर्ण माहौल में अपना कामकाज या कारोबार कर सकें। अपनी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर कैप्टन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। सभी किसानों का कर्ज माफ करने और सभी बेरोजगार नौजवानों को 2500 रुपए प्रति माह भत्ता देने के चुनावी वादों के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वित्तीय मजबूरियां खासकर कोविड की अभूतपूर्व स्थिति के कारण उनकी सरकार को कुछ वादे पूरा करने से पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजस्व बढ़ रहा है और जब भी संभव हुआ, यह वादे भी पूरे किए जाएंगे। उन्होंने अगले चुनाव से पहले सभी वादे पूरा करने की वचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने बताया कि 5.64 लाख किसानों का कर्ज पहले ही माफ किया जा चुका है और इस समय खेत मजदूरों को भी कर्जमाफी की नीति का लाभ दिया जा रहा है।