फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife's tortured youth reached Sukhna Lake to die, police saved

पत्नी का सताया युवक जान देने सुखना लेक पहुंचा, पुलिस ने बचाया

Thu, 09 Dec 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Wife's tortured youth reached Sukhna Lake to die, police saved
पत्नी से परेशान युवक जान देेने पहुंचा सुखना लेक, पुलिस ने बचाया
विज्ञापन

वॉच टावर पर चढ़कर कर रहा था कूदने की तैयारी, सीआरपीएफ जवानों की पड़ गई नजर
बातों में उलझाकर पुलिस और सीआरपीएफ ने युवक की जान बचाई, परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सुखना लेक पर बुधवार सुबह एक युवक आत्महत्या के इरादे से वॉच टावर पर चढ़ गया। हालांकि सीआरपीएफ और पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए उसकी जान बचा ली। उसके पास मिले सुसाइड नोट में उसने पत्नी से परेशानी की बात लिखी है। शख्स की पहचान मोहाली फेस 10 निवासी ईशान जैन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, ईशान जैन बुधवार दोपहर सुखना लेक के पास बने वॉच टावर पर पहुंच गया। तभी झील पर गश्त कर रहे सीआरपीएफ के जवानों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने उसे अपनी बातों में उलझाया। वह लगातार झील में छलांग लगाने की बात कह रहा था। इस बीच जवानों ने पुलिस को सूचित कर दिया। तुरंत ही झील पुलिस चौकी के मुलाजिम पहुंच गए। सीआरपीएफ के जवानों ने ईशान को बातों में उलझाए रखा जबकि पुलिसकर्मी छुपते हुए उसके करीब वॉच टावर पर पहुंच गए और मौका देखकर उसे दबोच लिया। फिर मुलाजिम उसे नीचे ले आए। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवक को उनके हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार ईशान जैन का अपनी पत्नी के साथ विवाद था। इसी वजह से वह आत्महत्या करने पहुंचा था।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में पत्नी और ससुराल वालों के नाम
ईशान ने नोट में लिखा है कि उसकी पत्नी पलक ने गुजरात के भरूच में दहेज प्रताड़ना का केस दायर कर रखा है। वह इसे वापस नहीं ले रही है। ईशान ने लिखा कि यदि केस वापस नहीं लिया तो मौत की जिम्मेदार उसकी पत्नी, ससुर और साला होगा। आरोप है कि पलक की बुआ रिपोर्टर है। जबकि उसकी चाची एक क्लब की अध्यक्ष हैं। उन्होंने ईशान के केस की जांच कर रही महिला सेल की थाना प्रभारी का भी तबादला करा दिया। ईशान ने पुलिस को एक कॉल रिकॉर्डिंग भी सौंपी है, जिसमें सेक्टर 47 का एक डॉक्टर पर जाली एमएलसी बनाने का दबाव डाला जा रहा है। ईशान ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने पत्नी की बीमारी के बारे में उसे धोखे में रखा। बहुत सी बातें शादी के समय छिपाई गईं, जिनके कारण उसका वैवाहिक जीवन असफल हो गया। अब ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं। पांच महीने से उसे बेटी से भी नहीं मिलने दे रहे हैं। ईशान ने यह आरोप भी लगाया कि ससुराल वालों के कारण उसके भाई ने भी दो साल पहले आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed