फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife of kabaddi player Sandeep Ambia thanked CM Bhagwant Mann wife

Jalandhar: संदीप अंबिया की बीवी ने सीएम की पत्नी को कहा धन्यवाद, कहा-उनकी वजह से हुई चट्ठा की गिरफ्तारी

Fri, 05 May 2023 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 May 2023 03:49 PM IST
सार

रुपिंदर कौर ने कहा कि सुरजन चट्ठा हत्या का मास्टर माइंड है। पिछले साल भी उन्होंने लाइव होकर अपील की थी। जब वह संदीप की बरसी पर भारत आई थीं तो उन्होंने भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ मुलाकात कर गुहार लगाई थी कि हत्यारोपी सरेआम घूम रहे हैं।

विज्ञापन
Wife of kabaddi player Sandeep Ambia thanked CM Bhagwant Mann wife
संदीप नंगल की पत्नी हुई लाइव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जालंधर में मारे गए इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की पत्नी रुपिंदर कौर ने सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर का आभार जताया है। शुक्रवार को जालंधर में रुपिंदर कौर ने कहा कि उनकी वजह से ही आज हत्यारोपी जेल की सलाखों के पीछे बंद है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि हत्या में शामिल अभी और भी कई लोग खुलेआम घूम रहे हैं। अभी तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला है, हालांकि उम्मीद है कि इंसाफ मिलेगा।

विज्ञापन


रुपिंदर कौर ने कहा कि सुरजन चट्ठा हत्या का मास्टर माइंड है। पिछले साल भी उन्होंने लाइव होकर अपील की थी। पुलिस अधिकारियों से भी मिली थी, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी थी। जब वह संदीप की बरसी पर भारत आई थीं तो उन्होंने भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ मुलाकात कर गुहार लगाई थी कि हत्यारोपी सरेआम घूम रहे हैं। उन्होंने डॉ. गुरप्रीत कौर को हत्या में शामिल लोगों के नाम सभी तथ्यों के साथ दिए थे। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया था कि वह सारे मामले की जांच करवा कर कार्रवाई करवाएंगी। उन्होंने कहा कि उसी मुलाकात का परिणाम है कि पुलिस ने जांच के बाद हत्या के मास्टर माइंड सुरजन चट्ठा को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


रूपिंदर कौर ने सुरजन चट्ठा की गिरफ्तारी का क्रेडिट मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी धर्मपत्नी को दिया। उन्होंने हत्या की साजिश रचने के आरोपी सुरजन चट्ठा को गिरफ्तार किए जाने पर सरकार का आभार भी जताया है। साथ ही सरकार से यह भी अपील की है कि जो अन्य आरोपी बाहर घूम रहे हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed