फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife files complaint in case of death of former Jathedar Gurdev Singh Kaunke in custody

हिरासत में पूर्व जत्थेदार काउंके की मौत का मामला: पत्नी ने दर्ज करवाई शिकायत, 16 पुलिस अधिकारियों के नाम

Sun, 14 Jan 2024 03:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Jan 2024 03:59 PM IST
सार

श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार गुरदेव सिंह काउंके की पुलिस हिरासत में मौत का मामला गर्माता जा रहा है। पत्नी ने पुलिस में शिकायत दी है। इसमें उन्होंने अधिकारियों और पुलिसवाले के नाम भी लिखे हैं। पत्नी ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए।

विज्ञापन
Wife files complaint in case of death of former Jathedar Gurdev Singh Kaunke in custody
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार गुरदेव सिंह काउंके की पुलिस हिरासत में हुई कथित मौत के मामले में शनिवार को उनकी पत्नी गुरमेल कौर ने थाना सदर जगरांव में शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन


सात पेज की शिकायत में उन्होंने तत्कालीन 16 पुलिस अधिकारियों समेत कई पुलिसकर्मियों के नाम लिखे हैं। इस दौरान उनका बेटा हरी सिंह और वकील परउपकार सिंह घुम्मन के अलावा एसजीपीसी सचिव रजिंदर सिंह महता, पूर्व सचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल, पूर्व सचिव अमरजीत सिंह चावला, भगवंत सिंह सियालका पूर्व विधायक शिव राम कलेर, मेंबर जगजीत सिंह तलवंडी, सुखदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार गुरदेव सिंह काउंके की रहस्यमय ढंग से गुमशुदगी और कथित हत्या के 31 साल बाद पहली बार एक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है। रिपोर्ट जुलाई 1999 में शिअद सरकार को सौंपी गई थी। यह पंजाब मानवाधिकार संगठन (पीएचआरओ) की ओर से जारी की गई थी। काउंके की गैर-न्यायिक हत्या के आरोपों के बाद 1998 में पंजाब सरकार ने जांच का आदेश दिया था। तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) बीपी तिवारी ने मामले की जांच की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी बोली- मुझे इंसाफ चाहिए

थाना सदर जगरांव में एसजीपीसी सदस्यों व अकाली नेताओं के साथ शिकायत देने पहुंचीं पूर्व जत्थेदार गुरदेव सिंह काउंके की पत्नी गुरमेल कौर ने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए। जिन पुलिस अधिकारियों ने उनके पति को मौत के घाट उतारा है, उन पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। इस दौरान उन्होंने एसजीपीसी व अकाली दल पर भरोसा जताते हुए कहा कि पंथक पार्टी उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी है। सुखबीर सिंह बादल ने भी भरोसा दिया है कि वह उनके हर सुख-दुख में साथ हैं। अब उन्हें इंसाफ की उम्मीद जगी है।

सुप्रीम कोर्ट तक भी जाना पड़े तो हम पीछे नही हटेंगे: वकील

वकील परउपकार सिंह घुम्मन ने कहा कि काफी समय निकल चुका है। अब और समय खराब नहीं किया जा सकता। इंसाफ के लिए अगर उन्हें सुप्रीम कोर्ट तक भी जाना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। जब तक आरोपियों को सजा नहीं मिलती और दोषी जेल की सलाखों के पीछे नहीं पहुंचे जाते, हम चुप नहीं बैठेंगे। हर हाल में परिवार को इंसाफ दिलाकर रहेंगे। इस मामले में कई आरोपियों की मौत हो चुकी है लेकिन अभी बहुत से आरोपी बाहर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस खुद मान रही है कि उन्होंने जत्थेदार काउंके को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। फिर वह कैसे हथकड़ी छुड़वा कर फरार हुए? पुलिस कहती है कि वह दो जनवरी 1993 को फरार हुए लेकिन गिरफ्तार कब हुए थे, इसकी कोई जानकारी नहीं है। ऐसे कई सवाल हैं, जिनसे वह पर्दा उठाकर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed