फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Whoever betrays AAP, his politics will end: Sanjay Singh

आम आदमी पार्टी को जो धोखा देगा, उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी: संजय सिंह

Sat, 13 Jul 2024 07:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Whoever betrays AAP, his politics will end: Sanjay Singh
-बोले, कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से जीते, भाजपा में गए अंगुराल को झेलनी पड़ी करारी हार
विज्ञापन

-केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद भी भाजपा ने साजिश के तहत जेल में रखा: पाठक
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि पंजाब की जनता ने जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाकर भगवंत मान सरकार के प्रति अपने अटूट विश्वास पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा कि इस जीत ने यह संदेश दिया है कि जो आम आदमी पार्टी को धोखा देगा, उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी। आप कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से शीतल अंगुराल को जिताया था, लेकिन वो धोखा देकर भाजपा में चले गए और अब उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।
संजय सिंह ने कहा कि अगर पूरे देश में इंडिया गठबंधन की बात करें, तो इंडिया गठबंधन के लिए अच्छी खबरें हैं। इंडिया लगभग एकतरफा इस चुनाव में जीत रहा है। इसलिए भाजपा को यह बात समझ लेनी चाहिए कि सिर्फ झूठे वादों से काम चलने वाला नहीं है। भाजपा को किसानों, नौजवानों के लिए कुछ करके दिखाना होगा। अग्निवीर जैसी योजना को खत्म करके पुरानी सेना की भर्ती बहाल करनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में गया, उसका क्या हश्र हुआ, यह पूरे देश के सामने है। पंजाब के उपचुनाव में हमारे विधायक, सांसद, मंत्री और अन्य साथियों के लिए एक बड़ा संदेश भी छिपा है। हम यह नहीं कहते हैं कि हमारे अंदर सिर्फ अच्छाइयां ही हैं। हमारे अंदर भी कुछ कमियां होंगी। अगर कुछ बात है तो हमें आपस में बैठ कर संवाद करना चाहिए। एक-दूसरे से मतभेद है तो उसे दूर कीजिए, लेकिन आम आदमी पार्टी के परिवार के अंदर ही रहिए। इस परिवार के बाहर जाएंगे तो कोई इज्जत नहीं मिलेगी।उन्होंने सुशील रिंकू का उदाहरण देते हुए कहा कि रिंकू को हमारे कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत करके जिताया था। हम लोगों ने छोटा भाई मान कर उसको बहुत समझाया, लेकिन वो भाजपा में चला गया और लोकसभा का चुनाव हार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव बीजेपी के मुंह पर करारा तमाचा : पाठक
जालंधर वेस्ट में पार्टी की जीत पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी व्यवस्थागत परिवर्तन लाने की कोशिश कर रही है। 75 सालों में जो काम नहीं हुए उन कामों को आम आदमी पार्टी कर रही है। भाजपा केजरीवाल को जेल में रखकर कमजोर करने की कोशिश कर रही है, लेकिन यह उपचुनाव बीजेपी के मुंह पर करारा तमाचा है। भाजपा को गुंडागर्दी और घटिया राजनीति बंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जमानत मिलने के बाद भी केजरीवाल को जेल से बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। इन सभी चीजों को जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता सही समय आने पर जवाब देती है। जालंधर समेत 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव पर इंडिया गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। उपचुनाव में भाजपा की बुरी हार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed