फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   While talking to the shopkeeper, he stole 10 fake gold rings and tops.

Chandigarh News: दुकानदार को बातों में उलझा सोने की 10 अंगूठियां व टॉप्स चुरा रख दी नकली

Tue, 08 Oct 2024 04:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
While talking to the shopkeeper, he stole 10 fake gold rings and tops.
चंडीगढ़। शहर से सटे बढ़ेरी गांव में एक ज्वैलरी शॉप में आई महिला ने दुकानदार को बातों में उलझाकर लाखों रुपये के गहने उड़ा लिए। महिला ने 10 सोने की अंगूठियां और एक जोड़ी टॉप्स चोरी कर उनकी जगह नकली रखकर फरार हो गई। हालांकि चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने फुटेज के जरिए कुछ घंटे बाद ही आरोपी महिला को मलोया में उसके घर से दबोच लिया और उसके पास से चोरी की गई अंगूठियां व टॉप्स बरामद कर लीं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-41डी निवासी गगनदीप रोहिल्ला ने बताया कि उनकी गांव बढ़ेरी में गेट नंबर-1 के पास जय अंबे ज्वेलरी के नाम से दुकान है। रविवार को करीब 12 बजे दुकान पर उनके पिता जगदीश रोहिल्ला बैठे थे और वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान दुकान पर एक महिला बच्चे के साथ आई। महिला ने अंगूठियां व कानों के टॉप्स दिखाने के लिए कहा। उनके पिता ने ट्रे में महिला व पुरुषों की अंगूठियों के अलावा एक जोड़ी टॉप्स की रख दी। इसी बीच महिला ने ट्रे में से नौ जैंट्स व एक लेडी और एक जोड़ी टॉप्स की चोरी कर ली और ट्रे में नकली अंगूठियां रखकर वहां से रफूचक्कर हो गई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला द्वारा सोने की अंगूठियां बदलने व ट्रे में से चोरी करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला के दुकान से जाने के बाद चोरी की इस वारदात का खुलासा हुआ। सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर कब्जे में ली और फुटेज में कैद हुई महिला की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

फुटेज के जरिए आरोपी के घर पहुंची पुलिस
फुटेज के जरिये पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान की और मलोया स्थित चार मंजिला कॉलोनी में पहुंची। पुलिस ने महिला को उसके घर में रेड कर दबोच लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई 10 सोने की अंगूठियां व टॉप्स भी बरामद कर लीं। इन अंगूठियों व टॉप्स की कीमत भी करीब छह से सात लाख रुपये बताई गई। पुलिस आरोपी को थाने में लेकर पहुंची और उसके खिलाफ इस मामले में पुलिस ने सेक्टर-39 थाने में बीएनएस एक्ट 305 (बी), धारा 317(2) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्डडूमाजरा में चोरी करते पकड़ी जा चुकी है महिला
वहीं, पुलिस जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि यह महिला कुछ दिन पहले ड्डडूमाजरा में भी पकड़ी जा चुकी है। उस समय वह उत्तम ज्वेलरी शॉप में अपने छाेटे बच्चे के साथ गई थी और उसने वहां भी सोने की अंगूठी और नथनी खरीदने के लिए देखी थी। उसने दुकानदार को बातों में फंसाकर एक अंगूठी नीचे गिरा दी थी जिसे उसके साथ मौजूद बच्चे ने उठा लिया था। महिला की इस हरकत पर पहले से ही दुकानदार नजर रखे हुआ था और उसने महिला को पकड़ लिया था। हालांकि महिला ने उस समय पैरों में गिरकर माफी मांग ली थी। लेकिन दुकानदार ने उस समय महिला की फोटो खींचकर ज्वेलर्स वाले व्हाट्सएप ग्रुपों में शेयर कर दी थी ताकि अन्य भी इससे सचेत रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed