फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Whichever party candidate gets elected as MP from Amritsar does not form government in Centre

अमृतसर सीट की किस्मत: बीस साल से यहां जो लोकसभा चुनाव जीता... उसने कभी केंद्र में सत्ता का सुख नहीं भोगा

Tue, 19 Mar 2024 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा पंकज शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
पंकज शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 01:01 PM IST
सार

अमृतसर संसदीय सीट पर पिछले बीस सालों में हुए चुनाव में जितने भी प्रत्याशी जीते, उनकी पार्टी की सरकार केंद्र में सत्तासीन नहीं हो पाई। केंद्र में पार्टी की सत्ता न होने के कारण अमृतसर के सांसद हमेशा ही उपेक्षा का आरोप लगाते रहे। 

विज्ञापन
Whichever party candidate gets elected as MP from Amritsar does not form government in Centre
स्वर्ण मंदिर अमृतसर

विस्तार

पंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट हॉट सीट मानी जाती है। लंबे समय से इस सीट का इतिहास रहा है कि जिस भी पार्टी का उम्मीदवार अमृतसर से लोकसभा का सांसद चुना जाता रहा है, केंद्र में उसकी सरकार नहीं बनती है। 
विज्ञापन


अमृतसर सीट पर विरोधी पार्टी का सांसद जीतने का खमियाजा हमेशा क्षेत्र को भुगतना पड़ता रहा है। चुने गए सांसद हमेशा यही बात लोगों के सामने कहते हैं कि केंद्र में विरोधी पार्टी होने के कारण अमृतसर को बजट व अन्य योजनाओं के तहत बढ़िया प्रोजेक्ट नहीं मिल पाए हैं, जिस कारण अमृतसर संसदीय क्षेत्र अन्य संसदीय क्षेत्रों के विकास के मुकाबले में काफी पिछड़ गया है।
विज्ञापन


1999 में जीते थे कांग्रेसी, सरकार बनी वाजपेयी की
वर्ष 1999 में इस सीट पर कांग्रेस के रघुनंदन लाल भाटिया को जीत मिली थी। तब देश में वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी थी। वर्ष 2004 से 2009 तक इस सीट से भाजपा के नवजोत सिंह सिद्धू सांसद रहे। तब डॉ. मनमोहन सिंह की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार केंद्र में रही। 2014 में इस सीट पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह सांसद बने थे। तब केंद्र में भाजपा की सरकार रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में लोक सभा के उप चुनाव में कांग्रेस के गुरजीत औजला जीते तब भी केंद्र में भाजपा की सरकार थी। इसी तरह वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के गुरजीत सिंह औजला जीते, तब भी केंद्र में भाजपा की सरकार रही। इस लिए पिछले करीब 20 वर्षों से अमृतसर से जीतने वाले सांसद हमेशा लोगों के समक्ष यही बोलते सुने गए कि केंद्र में विरोधी पार्टी की सरकार है इस लिए अमृतसर के लिए आवश्यक फंड और प्रोजेक्ट मुहैया नहीं करवाए जाते है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed