फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Whether or not there will be entrance test for PhD in PU, not clear

पीयू में पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा होगी या नहीं, तय नहीं

Sat, 26 Dec 2020 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Whether or not there will be entrance test for PhD in PU, not clear
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में पहले प्रवेश को लेकर विद्यार्थी असमंजस में थे और फिर परीक्षाओं को लेकर। अब मास्टर डिग्री करने वाले विद्यार्थियों की चिंताएं बढ़ गईं। उन्हें पता ही नहीं चल पा रहा है कि पीएचडी की प्रवेश परीक्षा होगी या नहीं। इसको लेकर अधिकारी अपना रुख साफ नहीं कर रहे हैं। यदि पीएचडी की प्रवेश परीक्षा नहीं होगी तो लगभग 2000 से अधिक विद्यार्थियों को दूसरे संस्थानों की प्रवेश परीक्षाओं में हिस्सा लेना होगा।
विज्ञापन

पीयू की ओर से एक माह पहले कहा गया था कि पीएचडी की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुछ दिनों बाद यह नियम फिर टल गया। मेरिट के आधार पर प्रवेश करने की बात सामने आई। अधिकारियों के बयान में एकरूपता नहीं रही। अब स्थिति पीएचडी प्रवेश को लेकर क्या है? यह तय नहीं है। इसको लेकर पीयू से मास्टर डिग्री करने वाले विद्यार्थी हलकान हैं। वहीं दूसरे शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भी परेशान हैं, क्योंकि वह भी इस परीक्षा के जरिए पीएचडी में दाखिला ले पाते हैं। नेट, जेआरएफ, स्लेट आदि परीक्षा पास विद्यार्थियों से तो कुछ विभागों ने आवेदन सीधे मांग लिए हैं। प्रवेश परीक्षा का इंतजार करने वाले विद्यार्थी इसको लेकर और परेशान हो गए। उनकी धड़कनें बढ़ रही हैं। इस संबंध में प्रभारी डीयूआई प्रो. वीआर सिन्हा से संपर्क किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed