फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wherever the college building is ready, start classes immediately: Sharma

जहां काॅलेज भवन तैयार, वहां तुरंत शुरू करें कक्षाएं : मूलचंद

Wed, 20 Sep 2023 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Wherever the college building is ready, start classes immediately: Sharma
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में जहां-जहां भी काॅलेज भवन बनकर तैयार हो गए हैं, वहां पर कक्षाएं शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। तुरंत प्रभाव से अन्य भवनों में चल रहे काॅलेजों को नए भवन में शिफ्ट करना होगा। काॅलेजों के भवन में उद्घाटन बाद में किया जाएगा।
ये आदेश हरियाणा के शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और विज्ञान एवं तकनीकी विभागों के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में दिए। मंत्री ने कहा कि इस समय पांच कॉलेजों के भवन तैयार हैं, लेकिन केवल उद्घाटन के चक्कर में यहां पर शिफ्टिंग नहीं की जा रही है। उद्घाटन के इंतजार में न रहें, बल्कि तुरंत प्रभाव से यहां पर शिफ्टिंग की जाए और भवन को अपने अंतर्गत लें। इनमेें मोहना, वचौली, फरीदाबाद, जयसिंहपुरा असंध, कुलाना, झज्जर, सुलतानपुर, गुरुग्राम में काॅलेज भवन तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा को बेहतर करने के लिए तीन पैरामीटर्स महत्वपूर्ण हैं। पहला इंफ्रास्ट्रक्चर, दूसरा टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ और तीसरा उस संस्थान का प्रिंसिपल। यदि प्रिंसिपल जिम्मेदार और मेहनती होगा तो कुछ कमियां भी यदि उस संस्थान में हैं तो वो स्थानीय स्तर पर उनका निवारण कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
सेवानिवृत्त अध्यापकों की ली जाएंगी सेवाएं
मंत्री ने कहा कि काफी सालों से अध्यापकों की नियुक्तियां रुकी हुईं थी, अब कार्य प्रगति पर है। जब तक अध्यापकों की भर्ती नहीं हो जाती, तब तक सेवानिवृत्त अध्यापक को अनुबंध पर लगाया जाएगा। इसके अलावा, नान टीचिंग की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फाइल वर्क पेंडिंग नहीं रहना चाहिए। यदि जिलों में बैठे प्रिंसिपल कोई डिमांड भेजते हैं तो मुख्यालय में बैठे अधिकारी यह सुनिश्चित करें की डिमांड को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

बाक्स
ये रहे मौजूद
बैठक में उच्चतर व तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, उच्चतर शिक्षा व तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक राजीव रत्तन, तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक कृष्ण कुमार कटारिया, उच्चतर शिक्षा विभाग की अतिरिक्त निदेशक मीनाक्षी राज, तकनीकी शिक्षा विभाग की अतिरिक्त निदेशक पूजा चांवरिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed