{"_id":"68bc9273732cd624460cac00","slug":"where-are-the-responsible-peoplemore-than-200-potholes-on-a-50-meter-road-in-bapudham-colony-chandigarh-news-c-16-pkl1079-811295-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कहां हैं जिम्मेदार...बापूधाम कॉलोनी में 50 मीटर की सड़क पर 200 से ज्यादा गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कहां हैं जिम्मेदार...बापूधाम कॉलोनी में 50 मीटर की सड़क पर 200 से ज्यादा गड्ढे
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टरों की तरह ही कॉलोनियों की सड़कों का भी बुरा हाल है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है सेक्टर-26 की बापूधाम कॉलोनी। कॉलोनी में प्रवेश करने वाली मुख्य 50 मीटर की सड़क पर 200 से भी ज्यादा गड्ढे हैं। ये राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। इन गड्ढों में बारिश का गंदा पानी भरा रहता है जिससे यहां से गुजरना बेहद मुश्किल और जोखिम भरा हो गया है।
मुख्य सड़क पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। वाहन चालक और साइकिल सवार डर-डर कर यहां से गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर गड्ढे नहीं बल्कि ऐसा लगता है जैसे गड्ढों में ही सड़क समा गई है। करीब 20,000 की आबादी वाली इस कॉलोनी के लोग कई महीनों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। सड़क के खराब हालत की वजह से कई बार वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है।
लोगों से बातचीत
हम चंडीगढ़ के निवासी होने पर गर्व करते थे और अपने रिश्तेदारों से यहां की साफ-सफाई और सड़कों की तारीफ करते थे लेकिन अब हालात देखकर हम अपमानित महसूस करते हैं। वंदना, कॉलोनी निवासी
विज्ञापन
पूरे शहर की सड़कों का बुरा हाल है और हमारी कॉलोनी की मुख्य सड़क की हालत तो सबसे खराब है। इतने गड्ढों के बीच से गुजरने में डर लगता है। -मेवा राम
चंडीगढ़ को ब्यूटीफुल सिटी कहा जाता है लेकिन अब सड़कों की दुर्दशा देखकर यह नाम एक धब्बे जैसा लगता है। चंडीगढ़ अब गड्ढ़ागढ़ बनकर रह गया है। -अनिल
सड़कों को ठीक करने के लिए नगर निगम को फंड मिल चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही कॉलोनी की सड़कें भी बेहतर होंगी और निवासियों को राहत मिलेगी। -आदित्य शर्मा