फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   When woman stopped talking, lawyer put her number on dating app, arrested

Chandigarh News: महिला ने बातचीत बंद की तो वकील ने डेटिंग एप पर डाल दिया नंबर, गिरफ्तार

Fri, 26 Jan 2024 03:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
When woman stopped talking, lawyer put her number on dating app, arrested
चंडीगढ़। महिला का फर्जी प्रोफाइल बनाकर डेटिंग एप पर नंबर डालने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने मोहाली के न्यू चंडीगढ़ के रहने वाले अधिवक्ता मेहताब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर गिफ्तार किया है। साइबर पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में बीते 11 जनवरी को पीड़ित महिला की शिकायत पर आईपीसी 384, 419 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि मेहताब सिंह ने महिला के बातचीत बंद करने पर बदला लेने की नीयत से डेटिंग एप पर उसका नंबर कई लोगों को भेज दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि किसी व्यक्ति ने उसका डेटिंग मोबाइल एप्लीकेशन पर फेक प्रोफाइल बना दिया। यही नहीं, आरोपी उसके नाम से लोगों के साथ चैटिंग करता रहा और उसका मोबाइल नंबर भी कई लोगों को भेज दिया। आरोपी ने प्रोफाइल बनाने के लिए पीड़िता का फोटो और मोबाइल नंबर इस्तेमाल किया। पुलिस जांच में सामने आया कि अधिवक्ता मेहताब सिंह ने टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से फेक प्रोफाइल बनाया। पुलिस ने आरोपी से वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिसके माध्यम से फेक प्रोफाइल बनाया गया।
विज्ञापन

दोनों एक-दूसरे के जानकार
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अधिवक्ता मेहताब सिंह और पीड़िता एक दूसरे के जानकार हैं। कुछ दिनों पहले जब महिला ने अधिवक्ता के साथ बातचीत बंद कर दी तो अधिवक्ता ने बदले की भावना से फर्जी प्रोफाइल बनाकर डेटिंग एप पर डाल दिया। इससे महिला मानसिक रूप से परेशान हो उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराध से ऐसे बचें
-सोशल मीडिया पर अपने निजी फोटो और जानकारी दोस्तों के साथ शेयर न करें।
-अपने सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट मोड पर रखें।
-सोशल मीडिया लॉगइन पर टू स्टेप ऑथेंटिकेशन का प्रयोग करें।
-सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल बनाना कानूनन अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed