फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   When there is a voice in the program, if the son gets a job, then the mobile will be given

जब कार्यक्रम में आवाज आई, बेटे की नौकरी लगेगी तो दिलाएगा मोबाइल

Wed, 01 Jun 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
When there is a voice in the program, if the son gets a job, then the mobile will be given
चंडीगढ़ सेक्टर 18 स्थित टैगोर थिएटर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची(बाए से दाए) मेयर सरबजीत कौर , म? - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला से सीधा संवाद किया। टैगोर थिएटर में इस संवाद को लाइव दिखाया गया। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, सांसद किरण खेर समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अचानक से कुछ महिलाओं की आवाजें आने लगीं, जो हरियाणवी में आपस में बात कर रही थीं। कार्यक्रम के बीच इस घटना से अधिकारियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

पता चला कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चल रहे संवाद में किसी एक ऐसे केंद्र का माइक खुला रह गया, जिसे बोलने की मंजूरी नहीं थी। ये सेंटर भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम के कार्यक्रम में जुड़ा हुआ था, जिसका सीधा प्रसारण हो रहा था। महिलाओं का संवाद करीब तीन से चार मिनट तक चला, जिसे चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में मौजूद सभी लोगों ने सुना। इसमें एक महिला यह कह रही थी कि उसका मोबाइल खराब हो गया है और पता नहीं क्यों बार-बार बंद हो जा रहा है। आवाज काफी तेज होने की वजह से सभी को सुनाई दे रही थी और अधिकारी सभी एक-दूसरे को देख रहे थे। इस बीच महिला किसी को डांटने लगी, जिस पर प्रशासक व अन्य अधिकारियों ने ठहाके लगाए। अन्य लोग भी हंसने लगे। हालांकि अधिकारी परेशान थे कि आखिर क्या हो रहा है।
विज्ञापन

माइक बंद नहीं हुआ और महिलाएं आपस में बात करती रहीं। इसके बाद महिला ने कहा कि लगता है कि मोबाइल की बैटरी खराब हो गई है। आगे कहा कि बेटे ने बोला है कि जब उसकी नौकरी लग जाएगी तो वह नया मोबाइल दिलाएगा। इसी दौरान प्रधानमंत्री किसी अन्य लाभार्थी से सीधा संवाद भी कर रहे थे। कुछ मिनट बाद माइक बंद हो गया तब अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed