फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   When the sisters were asked to go to their in-laws' house, the brother was shot

बहनों को ससुराल जाकर रहने को कहा तो भाई को मरवा दी गोली

Sat, 15 Jan 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
When the sisters were asked to go to their in-laws' house, the brother was shot
चंडीगढ़। एक भाई ने बहनों को ससुराल में जाकर रहने के लिए कहा तो उन्होंने तीन युवकों को बुला लिया। जिन्होंने आते ही पहले उसे बुरी तरह पीटा फिर जाते हुए पैर में गोली मार दी। गोली पैर के आरपार हो गई। युवक पट्टी बांधकर सारी रात घूमता रहा। सुबह जब मां को पता चला तो वह सेक्टर-16 अस्पताल लेकर पहुंची। घटना वीरवार रात की है। मलोया थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मलोया निवासी गुरसेवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दोनों बहनें ससुराल छोड़कर काफी समय से मायके रह रही थीं। शुक्रवार को जब उसने बहनों को ससुराल में जाकर रहने के लिए कहा तो वह लड़ने लगीं। इसके बाद बहनों ने अपने तीन जानकार युवकों को बुलाया। जिन्होंने आते ही उसे थप्पड़, मुक्के मारे। इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल निकाल फायर कर दिया। गुर सेवक ने बताया कि गोली उसके पैर को चीरती हुई दूसरी तरफ निकल गई। वह घायल सारी रात पैर में पट्टी बांधकर घूमता रहा। सुबह वह अपनी मां के घर धनास गया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां उसे लेकर सेक्टर-16 अस्पताल गई। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने के साथ पुलिस को जानकारी दी। मलोया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed