{"_id":"68daa59f0a970c9db6003ac4","slug":"when-the-rangla-punjab-fund-was-opposed-mann-reminded-the-people-of-nehrus-appeal-chandigarh-news-c-16-1-knl1001-832234-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रंगला पंजाब फंड का विरोध हुआ तो मान ने याद दिलवा दी नेहरू की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रंगला पंजाब फंड का विरोध हुआ तो मान ने याद दिलवा दी नेहरू की अपील
विज्ञापन
-सीएम ने सदन में विरोधियों को दिया जवाब, बोले-यह एकजुट होकर चलने का समय
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा के दौरान बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद एकत्रित के मकसद से बनाया गया रंगला पंजाब फंड के विरोध पर भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में कमान संभाली। सीएम ने कांग्रेसियों को अतीत की याद दिलवाते हुए नेहरू की अपील याद करवा दी। विरोधियों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह एकजुट होकर चलने का समय है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि राज्य सरकार रंगला पंजाब फंड का विरोध करने के पीछे विपक्ष का क्या तर्क है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह फंड सीएसआर और अन्य सामाजिक संस्थाओं से योगदान प्राप्त करने के लिए स्थापित किया है।
एक किस्सा साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान देश के लोगों ने राष्ट्रीय रक्षा कोष में सोना दान किया था और पंजाबी लोगों ने उस समय के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अपील पर बड़ी मात्रा में सोना और करोड़ों रुपये का योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि जब भी देश पर कोई संकट आता है लोग उसी उत्साह के साथ योगदान देते हैं लेकिन अब जब पंजाब संकट का सामना कर रहा है, तब ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान जारी किए जा रहे हैं। मान ने दुख व्यक्त किया कि कांग्रेस नेता इस समय आधारहीन टिप्पणियां कर रहे हैं कि राज्य सरकार ने लोगों के लिए कब्र खोद दी है।
मेरी मंजिल पे नजर है...
सीएम शायराना अंदाज में कहा, जिस दिन से चला हूं मेरी मंजिल पे नजर है, आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरे उत्साह के साथ काम कर रही है और गेहूं की फसल के लिए खेत तैयार करने के लिए मिट्टी निकालने का काम चल रहा है। उन्होंने विपक्ष से राजनीति से ऊपर उठकर बाढ़ प्रभावित लोगों की भलाई के लिए पूरे दिल से काम करने की अपील की।