फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   When she refused friendship, he created a fake Instagram ID and made objectionable photos viral

Chandigarh News: दोस्ती से किया इन्कार, तो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना आपत्तिजनक फोटो बनाकर कर दी वायरल

Wed, 27 Mar 2024 07:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
When she refused friendship, he created a fake Instagram ID and made objectionable photos viral
आरोपी के खिलाफ थाना सन्नौर में केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। दोस्ती से इन्कार करने पर एक युवक की ओर से लड़की व उसके भाई का फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उस पर एडिट की गई आपत्तिजनक फोटो डालकर वायरल करने का मामला सामने आया है। थाना सन्नौर पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी की पहचान कर्णदीप सिंह निवासी सन्नौर के तौर पर हुई है, जिसकी फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले कुछ समय से लड़की पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की ने इससे साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद भड़के आरोपी ने उक्त लड़की व उसके भाई के नाम पर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। उसके बाद इस अकाउंट पर लड़की व उसके भाई के फर्जी बनाए आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दिए। यही नहीं इन फोटो पर भद्दी शब्दावली और अश्लील गाने भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed