फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   When looking at police groom Ran away Except bride

जब पुलिस को देख दुल्हन छोड़कर भागा दूल्हा

Wed, 30 Apr 2014 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 30 Apr 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
When looking at police groom Ran away Except bride

सात जन्म का साथ निभाने के लिए सात वचन देने आया दूल्हा पुलिस को आते देखकर सात मिनट में भाग खड़ा हुआ। अदालत ने लड़की को नाबालिग पाकर उसके बालिग होने तक शादी पर रोक लगा दी।

विज्ञापन


अदालत ने मां और परिवार के अन्य सदस्यों को आदेशों की अवहेलना करने पर कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत दी है। वधावाराम कालोनी निवासी पूजा की कैथल के गांव खनौदा निवासी गौरव के साथ शादी तय थी। नूरवाला में पूजा और गौरव के सात फेरे की तैयारी के बाद बारात भी आ गई। इसी समय महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता एक सूचना पर वधावाराम कालोनी पहुंचीं। उनके साथ पुलिस भी थी।

विज्ञापन

कोर्ट ने लगाई लड़की की शादी पर रोक

When looking at police groom Ran away Except bride

पुलिस को आते देखकर दुल्हा गौरव अपने पिता जगदीश के साथ भाग खड़ा हुआ। उन्होंने पूजा के बालिग होने के बारे में परिवार के लोगों से बात की और उसके सबूत मांगे। परिवार के लोग इसका सबूत नहीं दिखा सके।

पूजा की मां ने उसके साढ़े सत्रह साल की होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने शादी को रुकवा दिया और अदालत के सामने अपने बयान दर्ज करने की कही। उन्होंने जेएमआईसी पीयूष शर्मा की अदालत में बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 की धारा 13 के तहत शादी पर रोक लगाने की मांग की। अदालत ने लड़की मां, मामा और ताऊ के बयान दर्ज किए। अदालत ने पूजा के बालिग होने तक शादी पर रोक लगा दी।

जन्म प्रमाण पत्र मांगा तो दूल्हा भाग गया

When looking at police groom Ran away Except bride

पानीपत में महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि वधावाराम कालोनी में एक नाबालिग की शादी करने की सूचना मिली थी। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचते ही दूल्हा भाग गया। उन्होंने लड़की का जन्म प्रमाण पत्र मांगा तो परिवार के लोगों ने उसको साढ़े 17 साल की होने की कही। अदालत ने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 की धारा 13 के तहत शादी पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed