फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   When he refused to take the food order

Chandigarh News: खाने का ऑर्डर लेने से मना किया तो मारपीट, सोने की चेन और 20 हजार छीने

Tue, 31 Dec 2024 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
When he refused to take the food order
चंडीगढ। सेक्टर-8बी की मार्केट में दुकानदार की ओर खाने का ऑर्डर लेने से मना करने पर मारपीट कर 20 हजार रुपये और सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। सेक्टर 3 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 5 को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की फॉर्च्यूनर कार कब्जे में ले ली है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया। आरोपियों की पहचान अंबाला के रजत, संगरूर के परमिंदर, सेक्टर 38 वेस्ट के विजय राणा और यमुनानगर के अभिषेक ढांडा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दुकानदार हरीश अरोड़ा ने शिकायत में बताया कि पांचों आरोपी रात करीब साढ़े 12 बजे फॉर्च्यूनर कार में खाने पीने का सामान लेने उनकी दुकान पर आए थे। दुकान बंद हो चुकी थी। दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ने आरोपियों से दुकान बंद होने की बात कही। इसे लेकर उनके बीच बहस हो गई। आरोपियों ने दुकानदार हरीश के साथ मारपीट कर सोने की चेन और पर्स छीन लिया। पर्स में 20 हजार रुपये और आधार कार्ड था। इसके बाद दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी आरोपी पढ़ाई करते हैं। कुछ मास्टर डिग्री कर रहे हैं।

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed