{"_id":"5d1551e4b7168d68fc004c040ab5c666","slug":"when-cricket-meets-music-at-zee-tv-little-champs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लिटिल चैंप्स' के साथ देखें 'म्यूजिक का वर्ल्डकप'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लिटिल चैंप्स' के साथ देखें 'म्यूजिक का वर्ल्डकप'
विजय जैन/मुंबई से लौटकर
Updated Fri, 13 Feb 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट वर्ल्डकप शुरू होने वाला है। ऐसे में जीटीवी के 'लिटिल चैंप्स' भी 'म्यूजिक का वर्ल्डकप' खेलने को तैयार हैं। हैरान न हों, इस सप्ताह 14 और 15 फरवरी को जीटीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियालिटी शो 'सारेगामा लिटिल चैंप्स' की थीम वर्ल्डकप है। यानि इस वीकंड पर आपको म्यूजिक और क्रिकेट का भरपूर कॉकटेल मिलेगा।
विज्ञापन
आयोजन स्पेशल है, लिहाजा, विशेष अतिथि भी स्पेशल हैं। क्रिकेटर हरभजन सिंह और जहीर खान लिटिल चैंप्स की दो टीमों के कप्तान बने हैं, जबकि अजय जडेजा, शोएब मलिक और कंमेंट्रेटर गौरव कपूर भी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
लिटिल चैंप्स के टॉप 8 कांटेस्ट में से स्नेहा, गगन और आइसिस कप्तान हरभजन सिंह की टीम 'चक्क दे फट्टे' में होंगे। कप्तान जहीर खान की टीम 'दे दना दन' में रिधम, केशव, ऐश्वर्या और अंतरा म्यूजिक की पिच पर परफोर्मेंस देने उतरेंगे। शो के असली कप्तान शान और मोनाली इस गेम के अंपायर होंगे, जबकि अलका याग्निक थर्ड अंपायर की भूमिका में दिखेंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम की थीम से तालमेल बिठाते हुए प्रतिभागियों को उनकी परफार्मेंस के लिए ग्रेड्स की बजाए रन दिए गए। क्रिकेटरों ने संगीत की तुलना क्रिकेट से करते हुए कहा कि दोनों में ही अच्छी 'पिच' की जरूरत होती है और अच्छी परफोर्मेंस से सामने वाले को 'बोल्ड' किया जा सकता है।
कुछ यादगार परफार्मेंस
पंजाब के पुत्तर रिधम ने 'तू तो जाने ना, तु है जिंदगी..' सुनाया। अरुणिता ने 'अलबेला सजन आयो रे' गीत गाकर अतिथियों का ध्यान खींचा। कोलकाता की अंतरा ने 'झुमका गिरा रे' इस अंदाज से गाया कि सभी को खड़े होने पर मजबूर कर दिया। आइसिस पाल ने 'भरे मोरे नैना' से वाहवाही बटोरी और गगन ने 'भाग मिल्खा भाग' का रॉक वर्जन सुनाकर समां बांधा।
क्रिकेटरों ने खोले सीक्रेट
जहीर खान ने आशीष नेहरा को टीम का सबसे फिट सदस्य माना। हालांकि वो इस बार टीम इंडिया में शामिल नहीं हैं।
हरभजन सिंह ने विराट कोहली को टीम इंडिया के सबसे ज्यादा संजे संवरे क्रिकेटर की उपाधि देते हुए कहा कि विराट अपनी लुक पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं।
जहीर खान ने बताया कि उन्हें खिलाड़ी होने के नाते स्वस्थ खाना लेने को कहा जाता था, लेकिन वे मसाज करने वाले से मिलकर चोरी छिपे अपनी पसंद की डाइट जैसे बिरयानी, कबाव का आनंद लेते हैं। जब भी सारी टीम एक साथ मिलते हैं तो लड़कियां ही उनकी बातचीत का एकमात्र टॉपिक होती हैं। एक लड़की के जुनून को उन्होंने यादगार क्षण बताया।
...और क्रिकेट विश्लेषण का प्रमोशन
कार्यक्रम में शामिल हुए विशेष अतिथि अजय जडेजा, शोएब मलिक और गौरव कपूर दरअसल एक प्रमोशन के सिलसिले में आए थे। पूरे वर्ल्डकप के दौरान रोजाना शाम को साढ़े 7 बजे से जी न्यूज पर उस दिन के मैचों का विश्लेषण होगा। उपरोक्त अतिथि उस विश्लेषकों के पैनल में शामिल होंगे। नवजोत सिद्धू भी इस पैनल में होंगे।
तो देर किस बात की, इस सारे रोमांच की लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए तैयार रहें हर शनिवार और रविवार को जीटीवी पर सिंगिंग रियालिटी शो, सारेगामा लिटिल चैंप्स सीजन-5।