{"_id":"6254232b32eed111bc5c14d0","slug":"wheat-procurement-broke-record-of-five-year-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: गेहूं की खरीद ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड, अब तक 4.3 लाख मीट्रिक टन खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: गेहूं की खरीद ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड, अब तक 4.3 लाख मीट्रिक टन खरीद
Mon, 11 Apr 2022 06:20 PM IST
ajay kumar
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/अमृतसर
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/अमृतसर
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Apr 2022 06:20 PM IST
सार
प्रवक्ता ने बताया कि 10 अप्रैल तक सरकारी एजेंसियों द्वारा गेहूं की कुल खरीद ने पिछले पांच वर्षों में इसी तिथि तक गेहूं की खरीद के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में गेहूं खरीद का पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड टूट गया। सूबे की मंडियों में अब तक 4.3 लाख मीट्रिक टन फसल की खरीद की जा चुकी है। इससे पहले 2018 में 38 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। भुगतान को लेकर भी नया रिकॉर्ड बना है। 10 अप्रैल तक किसानों की फसल की खरीद का 138 करोड़ रुपया सीधे बैंक खातों में जमा किया जा चुका है।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार चूंकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में गेहूं की आवक बढ़ी है, इसलिए खरीद एजेंसियों ने भी यह सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं कि मंडी के संचालन को अधिक दक्षता के साथ अंजाम दिया जाए। प्रवक्ता ने बताया कि 10 अप्रैल तक सरकारी एजेंसियों द्वारा गेहूं की कुल खरीद ने पिछले पांच वर्षों में इसी तिथि तक गेहूं की खरीद के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस साल सरकारी एजेंसियों ने अब तक 4.3 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है, जबकि इसी अवधि के दौरान वर्ष 2018 में गेहूं की रिकॉर्ड खरीद 38,019 मीट्रिक टन थी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार ने अब तक 138 करोड़ रुपये के एमएसपी का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया है। जबकि पहले सबसे अधिक राशि साल 2017 में 6.5 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
इन रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ों को राज्य सरकार द्वारा की गई सुचारू व्यवस्था का परिणाम बताते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और मेहनत की कृषि उपज की निर्बाध बिक्री की सुविधा के लिए हर संभव कदम उठाना जारी रखेगी।
मंत्री ने कहा- गेहूं की लिफ्टिंग के साथ होगा समय पर भुगतान
मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि प्रदेश में गेहूं की आमद को लेकर पंजाब सरकार ने पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। मंडियों में किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। धालीवाल ने यह बात सोमवार को भगतांवाला दाना मंडी में गेहूं की खरीद की शुरुआत करते वक्त कही।
धालीवाल ने कहा कि पंजाब की प्रत्येक मंडी में समय पर खरीद होगी और समय पर लिफ्टिंग होने के साथ किसान को भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य भर में बारदाना, मंडी लेबर और परिवहन के सभी प्रबंध मुकम्मल किए जा चुके हैं। किसानों को गेहूं की खरीद के साथ भुगतान का प्रबंध किया है। उन्होंने कहा कि सभी खरीद एजेंसियों के डायरेक्टरों को मंडियों का दौरा शुरू करने का निर्देश दिया है।