{"_id":"26e7cf4f36ef56b8cefe812c7efdd193","slug":"whatsapp-photo-and-video-of-crime-corruption-to-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम, करप्शन की फोटो और वीडियो यहां व्हाट्सऐप करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम, करप्शन की फोटो और वीडियो यहां व्हाट्सऐप करें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Sep 2015 04:43 PM IST
विज्ञापन
अगर कहीं पर भी क्राइम हो रहा है या करप्शन हो तो फोटो क्लिक करके या वीडियो बनाकर पुलिस को सेंड कर सकते हैं। पुलिस विभाग की ओर से व्हाट्सऐप नंबर जारी किया गया है। आपराधिक गतिविधियों व करप्शन पर अंकुश लगाने के लिए स्टॉप क्राइम का वाट्सएप नंबर 7087239010 जारी किया।
विज्ञापन
इसका संचालन एसपी सिटी के नेतृत्व में किया जाएगा। इस नंबर पर पुलिस से रिलेटेड किसी भी शिकायत को ऑडियो, वीडियो व फोटो के माध्यम से भेज सकते हैं। एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल के अनुसार नंबर 7087239010 पर पुलिस से क्राइम व करप्शन से रिलेटेड शिकायत भेज सकते हैं। इसके बाद पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
यह नंबर खासतौर पर एसपी सिटी परमिंदर सिंह के पास होगा। जिस पर भेजी गई एक एक शिकायत को एसपी सिटी खुद निपटारा करेंगे। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा शहर में बढ़ रहे अपराध पर अकुंश लगाने के लिए एक नई योजना (स्टॉप क्राइम) का आगाज करते हुए एक मोबाइल नंबर को एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने अपने हाथों से जारी किया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि इस मोबाइल नंबर पर वाट्सएप के जरिए शहर का कोई भी नागरिक या अन्य शहर के विभिन्न जगहों पर किसी भी प्रकार के अपराध जैसे सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलना व शराब पीना, गैरकानूनी ढंग से शराब बेचना, सट्टा लगाना, पुलिसकर्मी द्वारा किसी से रिश्वत के रूप में पैसे लेना या ऐसे कई प्रकार के अपराध को देखें तो वह जारी किए गए मोबाइल नंबर पर उसकी फोटो खींच कर, वीडियो बनाकर या वॉयस रिकॉर्डिंग करके वाट्सएप के जरिए मेसेज कर दें।