{"_id":"573239484f1c1b2b05919b46","slug":"western-union-and-india-post-launched-my-stamp","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टर्न यूनियन और इंडिया पोस्ट ने माई स्टांप लांच किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्टर्न यूनियन और इंडिया पोस्ट ने माई स्टांप लांच किया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
माई स्टांप लांच
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनी ट्रांसफर सेवाओं की कंपनी वेस्टर्न यूनियन ने इंडिया पोस्ट के साथ 15 वर्षों के सहयोग की स्मृति में ‘माई स्टांप’ जारी कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केक भी काटा गया। पंजाब सर्कल की चीफ पोस्टमास्टर जनरल अचला भटनागर ने पोस्ट इंडिया के अन्य पदाधिकारियों और वेस्टर्न यूनियन के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं रीजनल वाइस प्रेसिडेंट किरण शेट्टी की मौजूदगी में इसकी घोषणा की।\
विज्ञापन
वेस्टर्न यूनियन एवं इंडिया पोस्ट ने एक साथ मिलकर भारत के दूरदराज के उपभोक्ताओं को वेस्टर्न यूनियन की सेवाओं से रुपये ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान की है। इस सहयोग से भारत के हर क्षेत्र में लोगों को तीव्र, सुगम एवं भरोसेमंद वित्तीय सेवाएं प्राप्त हुईं हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर किरण शेट्टी कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब पोस्टल विभाग ने एक मल्टी नेशनल कारपोरेशन के साथ एक उपलब्धि की स्मृति में ‘माई स्टांप’ जारी किया है। अचला भटनागर ने इस सफलता के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि होम डिलीवरी की सुविधा भी जल्द ग्राहकों की मांग पर दी जाएगी। इस दिशा में काम चल रहा है। 12 ‘माई स्टांप्स’ की एक शीटलेट का मूल्य 300 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन