{"_id":"067c3e049c02187a3c06ea51a2624e56","slug":"well-now-not-to-dirty-the-walls-of-the-university-of-invitees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी की दीवारों को गंदा करने वालो की अब खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी की दीवारों को गंदा करने वालो की अब खैर नहीं
ब्यूरो/ अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 08 Oct 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू की दीवारों को गंदा करने वालों की अब खैर नहीं है। निर्धारित स्थान के बजाय अब विश्वविद्यालय में अगर कोई पोस्टर या पंफ्लेट लगाएगा विश्वविद्यालय प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।
इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे पोस्टर लगाने वालों की मोबाइल से फोटो लें ताकि उन्हें रंगे हाथों पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
केयू में 2 अक्तूबर से शुरू हुए स्वच्छता अभियान के तहत यह निर्णय लिया गया है। केयू कुलपति डॉ. डीडीएस संधू ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की दीवारों पर पोस्टर लगा कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि प्रचार के लिए निर्धारित स्थान का ही प्रयोग हो सके।
विज्ञापन
कुलपति ने विश्वविद्यालय के अलग अलग निर्धारित किए गए स्थानों पर ज्यादा से ज्यादा डिस्पले बोर्ड लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं ताकि प्रचार के लिए डिस्पले बोर्ड का प्रयोग हो, विश्वविद्यालय के भवनों का नहीं।
वीसी के आदेशों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऐसे लोगों पर नजर रखें, जो पिछले काफी समय से बार-बार मना करने के बाद भी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की दीवारों को गंदा कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए एक विशेष कार्य योजना पर काम करना शुरू किया है।
इसके लिए सुरक्षा कर्मचारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं ताकि वे ऐसे लोगों को रोका जा सके। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में पॉलीथिन के प्रयोग को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के लिए पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।