फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weird News, Womens Day, 118 Years Old Woman Kartar Kaur Sangha Operated Successfully in Ludhiana

पंजाबः 118 साल की महिला का डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन, गिनीज बुक में दर्ज कराएंगे नाम

Thu, 07 Mar 2019 11:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Mar 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
Weird News, Womens Day, 118 Years Old Woman Kartar Kaur Sangha Operated Successfully in Ludhiana
118 साल की महिला का सफल ऑपरेशन

118 साल की महिला में पेसमेकर इंप्लांट कर सतगुरु प्रताप सिंह अस्पताल ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। डॉक्टरों का दावा है कि फिरोजपुर के गांव कोकरी पुतरा (दाया) की रहने वाली करतार कौर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे उम्रदराज महिला के तौर पर दर्ज है।

विज्ञापन


एसपीएस अस्पताल के डॉक्टरों ने दावा किया कि दुनिया की सबसे लंबी उम्र की जीवित महिला के हार्ट में पेसमेकर फिट किया गया है। इससे पहले 107 साल के मरीज के पेसमेकर डालने का रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन


अस्पताल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रवनिंदर सिंह कूका ने बताया कि एक डॉक्टर के लिए सभी मरीज खास होते हैं। लेकिन कभी ऐसा मरीज भी आ जाता है जो उसके लिए किसी चैलेंज से कम नहीं होता। 118 वर्षीय करतार कौर ऐसी ही मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह वर्तमान में दुनिया की सबसे अधिक उम्र की महिला है। इससे पहले सबसे बड़ी उम्र के जीवित व्यक्ति होने का रिकॉर्ड जापान के काने टनाका के नाम दर्ज है। आज की तारीख में उनकी उम्र 116 साल 63 दिन है।

Weird News, Womens Day, 118 Years Old Woman Kartar Kaur Sangha Operated Successfully in Ludhiana
डॉक्टर रविंद्र सिंह

डॉ. कूका ने बताया कि करतार कौर 24 फरवरी की रात करीब 9 बजे एसपीएस अस्पताल पहुंची थीं। उस समय उनकी हार्ट बीट 20-22 प्रति मिनट थी। वे बेहोश थीं। उनकी हार्ट बीट बढ़ाने और ब्लड प्रेशर को ऊपर उठाने के लिए पहले एक टेंपरेरी पेसमेकर लगाया गया।

इसे लगाते ही उनकी हार्ट बीट बढ़ने लगी। इसके बाद 28 फरवरी को अस्पताल की अल्ट्रा मॉडर्न कैथ लैब में एनेस्थीसिया टीम और ट्रेंड स्टाफ की मदद से परमानेंट पेसमेकर इंप्लांट किया गया। उसके बाद उनकी हालत में काफी सुधार आया। 

डॉ. कूका ने बताया कि करतार कौर के दो बच्चे हैं। उनकी बड़ी बेटी की उम्र 88 साल है और वे बतौर सरकारी कर्मचारी 1989 में रिटायर हुई थीं। करतार कौर से दो साल छोटे हरनाम सिंह ब्रिटिश आर्मी में थे। 1945 में जब वे रिटायर हुए थे तो उनकी उम्र 42 साल थी।

इस हिसाब से हरनाम सिंह की उम्र वर्तमान समय में 116 साल बनती है और करतार कौर की उम्र 118 साल बनती है। इससे उन्होंने दुनिया की सबसे लंबी उम्र की जीवित महिला होने का रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

दूसरी तरफ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 107 साल की उम्र के मरीज को पेसमेकर इंप्लांट करने का रिकॉर्ड दर्ज है। लेकिन डॉ. कूका ने 118 साल की उम्र की करतार कौर के हार्ट में पेसमेकर इंप्लांट करके यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डॉ. कूका ने यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराने के लिए गिनीज बुक और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए अप्लाई कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed