फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weekend lockdown, curfew not be imposed in Chandigarh

चंडीगढ़ में फिलहाल नहीं लगेगा वीकेंड कर्फ्यू, पर सख्ती बढ़ेगी... प्रेस कांफ्रेंस करने पर लगी रोक

Thu, 16 Jul 2020 12:04 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 16 Jul 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Weekend lockdown, curfew not be imposed in Chandigarh
बैठक लेते हुए प्रशासक बदनौर - फोटो : अमर उजाला
यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कोरोना के कहर को देखते हुए किसी भी तरह की प्रेस कांफ्रेंस पर रोक लगा दी है। साथ ही राजनीतिक पार्टियों से भी किसी तरह के आयोजन न करने का आग्रह किया है। उन्होंने एसएसपी को भी आदेश दिए कि शहर में कहीं भी ऐसे आयोजन की जानकारी मिले, जहां भीड़ इकट्ठी है, तो तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए।
विज्ञापन


अधिकारियों की बुधवार को हुई बैठक में प्रशासक बदनौर ने कहा कि शहर में फिलहाल वीकेंड कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा लेकिन लोगों की स्क्रीनिंग, टेस्टिंग को और तेज किया जाएगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनने के नियमों का पालन सख्ती से कराया जाएगा।
विज्ञापन


बदनौर ने आरोग्य सेतु एप द्वारा डिटेक्ट किए गए 58 लोगों की कोरोना जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में रैंडम सैंपल लिए जाएं। विभिन्न मार्केट और घनी आबादी वाले इलाकों में रोजाना सैनिटाइजेशन के भी आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीमाजरा में 32106 लोगों की स्क्रीनिंग की, सिर्फ 10 संदिग्ध मिले
स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. जी दीवान ने जानकारी दी कि मनीमाजरा में सर्विलांस टीम ने अब तक 8516 घरों में रहने वाले 32106 लोगों की जांच की। इनमें से कोरोना वायरस के सिर्फ 10 संदिग्ध मिले। बैठक में जीएमसीएच के डायरेक्टर ने बताया कि सेक्टर-48 के अस्पताल में उन्होंने कुछ मरीजों को शिफ्ट कर इलाज शुरू किया है।


बैठक में मौजूद डब्ल्यूएचओ के सब रीजनल टीम लीडर डॉक्टर श्रीनिवासन ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। समाजसेवी संस्थाएं व अन्य वालंटियर्स की तारीफ की, जिन्होंने कोरोना काल में लोगों की मदद की। डॉ. श्रीनिवासन ने सुझाव दिया कि वरिष्ठ नागरिकों व पहले से अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों का खासतौर पर ध्यान रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed