{"_id":"5fee3bc98ebc3e41a2366a38","slug":"wednesday-night-was-the-coldest-mercury-reached-2-7-degrees-celsius-chandigarh-news-pkl399109090","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार की रात रही सबसे ठंडी, 2.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार की रात रही सबसे ठंडी, 2.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
विज्ञापन
लेक पर बच्ची के साथ जाती महिला।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। ठंड का सितम वीरवार को भी जारी रहा। अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई तो रात का तापमान फिर से निचले स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री से नीचे रहा। इसके साथ बुधवार रात का तापमान इस सीजन का सबसे कम दर्ज किया गया है। दिन का तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, ठंड का कहर अगले 24 घंटे भी जारी रहेगा। उसके बाद अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं शीतलहर को रोकेंगी। उसके बाद बारिशों का दौर शुरू होगा। तीन व चार जनवरी को अच्छी बारिश के संकेत हैं। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री के बीच रिकार्ड होगा, जबकि न्यूनतम तापमान चार से सात डिग्री के बीच।
वीरवार को धूप तो निकली, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। इससे धूप हल्की हो गई। शुक्रवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे जबकि शनिवार को भी पूरे दिन बादल रहेंगे और अच्छी बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि जनवरी के पहले हफ्ते में बारिश होने के संकेत हैं।